Biharsharif News: सावन महोत्सव में हुई रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता, विजेता हुईं सम्मानित
Biharsharif News: बिहारशरीफ में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण के लिए आवश्यक हैं। प्रतियोगिताओं ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का भी अवसर दिया।

Biharsharif News: सावन महोत्सव में हुई रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता, विजेता हुईं सम्मानित महिलाओं ने संस्कृति संरक्षण के लिए ऐसे आयोजनों को बताया जरूरी फोटो : रंगोली सावन : सावन महोत्सव में शुक्रवार को शामिल महिलाएं व छात्राएं। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भारत विकास परिषद बिहारशरीफ शाखा की ओर से शहर में शुक्रवार को सावन महोत्सव में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेताओं व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। परिषद के प्रांतीय महासचिव डॉ. रंजन आशुतोष शरण ने कहा कि सावन भगवान शिव को समर्पित महीना है। इस दौरान प्रकृति हरियाली से धरती का श्रृंगार करती है। ऐसे आयोजन संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम संयोजिका मधुलिका बिहारी ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजनों से परंपराओं के संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। पूर्व सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा निखरती है। इसमें नालंदा विद्या मंदिर और आशा मेमोरियल स्कूल के दर्जनों छात्राएं शामिल हुईं। मौके पर शाखाध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव डॉ. उदय देवराजन व अन्य मौजूद थे। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)


