Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsSamas Vishnu Dham Festival Begins in Barbigah with Huge Crowd and Festivities
पांच दिवसीय सामस विष्णु धाम महोत्सव शुरू

पांच दिवसीय सामस विष्णु धाम महोत्सव शुरू

संक्षेप: बरबीघा में पांच दिवसीय सामस विष्णु धाम महोत्सव मंगलवार से शुरू हुआ। विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय ने पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में दूर-दूर से लोग आ रहे हैं, जहां बच्चों के लिए मनोरंजन के कई इंतजाम हैं। यह मेला सामस गांव में आयोजित किया गया है और शनिवार तक चलेगा।

Tue, 18 Nov 2025 08:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

पांच दिवसीय सामस विष्णु धाम महोत्सव शुरू बरबीघा विधायक ने की पूजा अर्चना, किया शुभारंभ मेले में उमड़ रही है भीड़,दूर-दूर से पहुंच रहे हैं लोग फोटो बरबीघा01 - समस विष्णु धाम मंदिर में पूजा अर्चना करते बरबीघा विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय। बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता । पांच दिवसीय सामस विष्णु धाम महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया। बरबीघा विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय ने मेले की शुरुआत की। मेला मंगलवार से शनिवार तक चलेगा। दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के कई इंतजाम किये गये हैं। विधायक ने कहा कि सामस विष्णु धाम मंदिर की प्रतिमा अद्भुत और अलौकिक है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सामस विष्णु धाम महोत्सव मेला बरबीघा से पांच किलोमीटर दक्षिण शेखोपुरसराय जाने के रास्ते में सामस गांव में लगाया गया है। यह मेल पिछले कई वर्षों से चला रहा है। मेला में एक से बढ़कर एक झूले लगाए गए हैं। साथ ही फल और मिठाइयों की दुकानें सजाई गई है। महोत्सव शुभारंभ के मौके पर हजारों की संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे । मंदिर में लोग पूजा अर्चना कर झूले का आनंद उठाया। महोत्सव शुभारंभ के मौके पर जनार्दन सिंह संजीत प्रभाकर गौतम कुमार कुणाल कुमार अशर्फी मांझी तथा अन्य लोग मौजूद रहे।