
बॉल बैडमिंटन में रोहित ने यूनिवर्सिटी गेम में मारी बाजी
सोहसराय के केएसटी कॉलेज के छात्र रोहित कुमार ने पीपीयू विश्वविद्यालय की बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस सफलता पर उन्हें कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संजीत कुमार ने सम्मानित किया। रोहित का परिवार गरीब है, और उनकी मां निजी क्लीनिक में काम कर बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
बॉल बैडमिंटन में रोहित ने यूनिवर्सिटी गेम में मारी बाजी केएसटी कॉलेज में खिलाड़ी को किया गया सम्मानित खगौल में हुई थी खेल प्रतियोगिता फोटो : केएसटी रोहित : सोहसराय केएसटी कॉलेज में बुधवार को पीपीयू विश्वविद्यालय की बॉल बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ी रोहित कुमार को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. संजीत कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोहसराय केएसटी कॉलेज के रोहित कुमार ने पीपीयू विश्वविद्यालय की बॉल बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में बाजी मारी है। उन्होंने प्रथम स्थान लाकर जिला व कॉलेज का मान बढ़ाया है। पटना के खगौल में यह प्रतियोगिता हुई थी। वहां से लौटेन पर खिलाड़ी रोहित कुमार को बुधवार को केएसटी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संजीत कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य ने कहा कि छात्र रोहित कुमार महादलित समुदाय का अत्यंत ही गरीब परिवार से है। इसके पिता मनोज दास का बहुत पहले ही निधन हो गया था। मां रिंकू देवी निजी क्लीनिक में दाई का काम कर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। आज उसी बच्चे ने अपनी मां की मेहनत का प्रतिफल दिया है। यह अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। वह पढ़ने में भी काफी तेज है। अंतरमहाविद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता 2025- 26 में केएसटी कॉलेज का इस छात्र ने परचम लहराया है। रोहित कुमार सत्र 2025-29 का डिग्री वहले सेमेस्टर का छात्र है। मोकामा के कन्हाय बिगहा गांव निवासी रोहित बिहारशरीफ में दादा-दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा है। खिलाड़ी रोहित को इस सफलता पर शिक्षक प्रो. केसरी किशोर, प्रो. कुमार उमेश चंद्र, प्रो. अजय कुमार, प्रो. उज्जवलानंद गिरि, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. नरेश प्रसाद, प्रो. सौरभ कुमार, दीनानाथ प्रसाद, जनक पासवान व अन्य ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




