Biharsharif News: पेट्रोल पंप के संचालक व ऑपरेटर के साथ मारपीट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफBiharsharif News: शेखपुरा में कुसुम्भा थाना के प्रभु बिगहा गांव के पास पेट्रोल पंप के संचालक और ऑपरेटर के साथ रंगदारी के लिए मारपीट की गई। बदमाशों ने रुपये मांगने पर पेट्रोल पंप ऑपरेटर पर हमला किया और फिर संचालक के साथ भी मारपीट की। इस घटना में छह से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Biharsharif News: पेट्रोल पंप के संचालक व ऑपरेटर के साथ मारपीट शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रंगदारी को लेकर कुसुम्भा थाना के प्रभु बिगहा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के ऑपरेटर व पंप संचालक के साथ बदमाशों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कुसुम्भा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पंप संचालक विक्रम पासवान ने बताया कि चारपहिया वाहन में दो हजार का पेट्रोल लिया और बगैर रुपया दिये ही जाने लगा। जब रुपया मांगा तो पहले ऑपरेटर के साथ मारपीट की गयी। ऑपरेटर को बचाने गये तो पंप संचालक के साथ भी मारपीट की गयी।
मारपीट के दौरान ही कई लोग पहुंच गये और सभी ने मिलकर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश भाग निकले। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)


