पासवान टोला से काली मंदिर तक सड़क निर्माण ठप

Feb 22, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

पावापुरी के पासवान टोला से काली मंदिर तक का सड़क निर्माण विवादों में है। घटिया ढलाई और मानक के अनुसार काम नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। चार महीने से काम ठप है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। प्रशासन से जल्दी निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की गई है।

पासवान टोला से काली मंदिर तक सड़क निर्माण ठप

पासवान टोला से काली मंदिर तक सड़क निर्माण ठप घटिया ढलाई के विरोध के बाद काम ठंडे बस्ते में ग्रामीणों में आक्रोश, कहा आने जाने में हो रही परेशानी फोटो : पासवान टोला रोड : पावापुरी के पासवान टोला से काली मंदिर जानेवाली सड़क का हाल। पावापुरी, निज संवाददाता। नगर पंचायत के पासवान टोला से काली मंदिर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण काम इन दिनों विवादों में घिरा है। निर्माण के दौरान घटिया ढलाई और मानक के अनुसार काम नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए शहरवासियों ने काम रुकवा दिया था। अब स्थिति यह है कि पूरा निर्माण काम ही चार महीने से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है, उन्हें आने जाने में परेशानी भी हो रही है। स्थानीय अजय कुमार, श्रीकांत शर्मा, अशोक कुमार, अरविन्द पासवान, ललित पासवान ने बताया कि सड़क निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। ढलाई के समय सीमेंट और गिट्टी की गुणवत्ता भी सही नहीं थी। सड़क की मोटाई भी तय मानकों के अनुसार नहीं थी। इससे सड़क जल्द क्षतिग्रस्त हो सकता था। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दी गयी। जांच के बजाय काम ही करा दिया गया बंद : ग्रामीणों ने बताया कि मामले की जांच कराकर सुधार करने की बजाय संबंधित एजेंसी ने काम ही पूरी तरह बंद कर दिया। चार महीने से निर्माण स्थल पर कोई गतिविधि नहीं शुरू हुई है। यह सड़क पासवान टोला से काली मंदिर होते हुए एनएच 20 को जोड़ती है। मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को कच्चे और उबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। जल्द नहीं बना, तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो सकती है। बाजारवासियों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच करा गुणवत्ता के साथ काम शुरू करवाने की मांग की है। ताकि, लोगों को इसका लाभ मिल सके। लोगों ने जल्द ही निर्माण काम शुरू नहीं कराए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उपमुख्य पार्षद संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इसे जल्द बनवाने का प्रयास किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।