अंबेडकर चौक पर लगी आरओ खराब, कंठ तर करने को भटक रहे लोग
अंबेडकर चौक पर लगा आरओ रेफ्रिजरेटर खराब हो गया है, जिससे लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। स्थानीय होटल संचालकों की मनमानी के कारण छात्राओं और राहगीरों को पानी खरीदना पड़ रहा है। आरओ मशीन में पानी नहीं रहता और गंदा पानी बाहर निकल रहा है। नगर पंचायत इस मामले की जांच करेगी।

अंबेडकर चौक पर लगी आरओ खराब, कंठ तर करने को भटक रहे लोग फोटो चेवाड़ा आरओ: चेवाड़ा के अंबेडकर चौक पर लगे आरओ रेफ्रिजरेटर के पास पानी के लिए इंतजार करतीं छात्राएं। चेवाड़ा, निज संवाददाता। भीषण गर्मी में लोगों का कंठ तर करने के लिए चेवाड़ा नगर पंचायत के अंबेडकर चौक पर लगाया गया आरओ रेफ्रिजरेटर सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है। स्थानीय लोगों और होटल संचालकों की मनमानी के कारण राहगीरों व छात्रों को चिलचिलाती धूप में शीतल जल नसीब नहीं हो रहा है। प्यास बुझाने के लिए लोगों को मजबूरी में होटलों से पानी खरीदना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों से चेवाड़ा पढ़ने आने वाले सुनील कुमार, सोनी कुमारी, राधिका कुमारी, रीना कुमारी, राहुल कुमार व अन्य ने बताया कि आरओ मशीन में कभी पानी रहता नहीं है।
आरोप है कि पानी की बिक्री बढ़ाने के लिए आसपास के होटल वाले इसे जान बूझकर बंद कर देते हैं। इतना ही नहीं, मशीन से गंदा पानी निकलने वाले पाइप को असामाजिक तत्वों ने काट दिया है, जिससे पानी सड़क पर फैला रहता है। पानी इस मामले पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


