महंगाई और अपराध के खिलाफ धरना देगा राजद
राजद कार्यकर्ता नौ जून को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। हिलसा के पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान नेताओं ने बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। बैठक में कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बनायी आंदोलन की रणनीति फोटो : हिलसा01-हिलसा के राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव। हिलसा, निज प्रतिनिधि।
राजद कार्यकर्ताओं की बैठक
राजद कार्यकर्ता नौ जून को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को हिलसा के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बैठक की। नेताओं ने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अत्रि मुन्नी उर्फ शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में हत्या, बलात्कार, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बेरोजगारी और महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है। सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने में विफल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में धरना में भाग लेने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव ने की। मौके पर सुखदेव यादव, नरेंद्र प्रसाद, बृजनन्दन बिंद, अखिलेश ठाकुर, राजकुमार सिंह, भरत चौहान, कुणाल कुमार, नौलेश कुमार, अरुण कुमार, मिथलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


