Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRising Sand Prices Cause Housing Issues in Chewara
बालू की कीमत आसमान पर, घर बनाना हुआ मुश्किल

बालू की कीमत आसमान पर, घर बनाना हुआ मुश्किल

संक्षेप:

बालू की कीमत आसमान पर, घर बनाना हुआ मुश्किल बालू की कीमत आसमान पर, घर बनाना हुआ मुश्किल

Wed, 3 Sep 2025 08:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

बालू की कीमत आसमान पर, घर बनाना हुआ मुश्किल चेवाड़ा, निज संवाददाता । इन दिनों बालू की कीमत आसपान पर पहुंच गयी है। इसके कारण घर बनाने वालों को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है। 2800 से 3000 हजार रुपए सीएफटी मिलने वाली बालू अब पांच से छह हजार में मिल रही है। चेवाड़ा में किऊल, जमुई और कादिरगंज बालू आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू की कीमत बिचौलियों द्वारा बढ़ायी गयी है। इन दिनों बाजार में दर्जनों बालू के बिचौलिये सक्रिय हैं। सुबह होते ही बिल्लो और सिरारी रोड में जमा हो जाते हैं तथा बाहर के व्यापारियों से बालू खरीदकर लोगों से मनमानी कीमत वसूलते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विवेक कुमार ,जनार्दन कुमार, संजय कुमार, हरिहर कुमार व अन्य बताते हैं कि चेवाड़ा में रोजाना 20 से 30 गाड़ी बालू की खपत है। लोगों ने जिला प्रशासन से बालू के बिचौलियों पर कार्रवाई की मांग की है।