एसी, कूलर से लेकर एलईडी टीवी तक हुए महंगे

Apr 06, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

जंग की तपिश : एसी, कूलर से लेकर एलईडी टीवी तक हुए महंगे एसी, कूलर से लेकर एलईडी टीवी तक हुए महंगे

एसी, कूलर से लेकर एलईडी टीवी तक हुए महंगे

जंग की तपिश : एसी, कूलर से लेकर एलईडी टीवी तक हुए महंगे तांबा और प्लास्टिक के भाव में तेजी का दिखने लगा असर 15 दिनों में कीमत में 8 फीसदी का उछाल फोटो : गैस केके 11 : बिहारशरीफ इलेक्ट्रिक दुकान पर रखा कूलर व अन्य इलेक्ट्रिक सामान। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। मध्य-पूर्व में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों में भी दिखने लगा है। शहर में एसी, कूलर और एलईडी टीवी जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की कीमतों में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है। दुकानदारों और थोक कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण कच्चे माल और पार्ट-पूर्जों की कीमत बढ़ने का असर पड़ने लगा है।

शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी भोला शर्मा ने बताया कि पिछले 10 से 15 दिनों में एसी और कूलर के दाम में आठ से 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। खासकर प्लास्टिक और कॉपर (तांबा) महंगा हुआ है, जिससे लागत बढ़ी है। 6 हजार वाला कूलर मिल रहा 65 सौ में: खंदकपर के इलेक्ट्रिक दुकानदार सुशील कुमार ने बताया कि पहले जो कूलर छह हजार में मिलता था, वह अब करीब 6500 से 7000 रुपये तक पहुंच गया है। दुकानदार संतोष कुमार ने बताया कि एलईडी टीवी के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। टीवी के पैनल और चिप्स विदेश से आते हैं। अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कीमत बढ़ी है। 32 इंच का टीवी जो 11 हजार में मिलता था, अब 12 हजार से ऊपर हो गया है। जल्द तनाव खत्म नहीं हुआ तो बढ़ेगी और परेशानी : थोक कारोबारी संजय गुप्ता ने बताया कि स्थिति अभी और गंभीर हो सकती है। अगर यह तनाव लंबा खिंचता है और गर्मी भी बढ़ती है, तो डिमांड और सप्लाई का अंतर और बढ़ेगा। ऐसे में एसी और कूलर की कीमतों में और उछाल आ सकता है। ग्राहकों ने भी बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है। स्थानीय निवासी पंकज कुमार ने बताया कि हर साल गर्मी में सामान थोड़ा महंगा होता है, लेकिन इस बार अचानक ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। आम लोगों के लिए परेशानी बढ़ेगी। व्यापारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लागत और आयातित कंपोनेंट्स की कमी इसके मुख्य कारण हैं। प्लास्टिक, कॉपर और इलेक्ट्रॉनिक चिप्स की कीमत बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।