युवाओं में ब्राउन शुगर व गांजा की बढ़ रही लत

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

युवाओं में ब्राउन शुगर व गांजा की लत तेजी से बढ़ रही है। अप्रैल में पुलिस ने 15 ग्राम ब्राउन शुगर और 12 किलो गांजा बरामद किया है। आठ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। डीएम ने स्कूलों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर अभियान चलाने का आदेश दिया है।

युवाओं में ब्राउन शुगर व गांजा की बढ़ रही लत

युवाओं में ब्राउन शुगर व गांजा की बढ़ रही लत शहर से लेकर गांव तक फैला है कि तस्करों का नेटवर्क अप्रैल में 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 12 किलो गांजा बरामद विभिन्न थानों की पुलिस को छापेमारी में मिली सफलता 8 तस्कर व धंधेबाजों को किया गया गिरफ्तार फोटो : उत्पाद-बिहारशरीफ उत्पाद थाना। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवाओं में ब्राउन शुगर व गांजा की लत लगातार बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर गांवों तक तस्करों का नेटवर्क फैला हुआ है। हर गली, हर मोहल्ले, हर गांव में नशे का सामान आसानी से उपलब्ध है। कम उम्र के किशोरों व युवाओं को दवा दुकानों से भी नशे का इंजेक्शन बिना रोक-टोक के दिया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई भी इस बात का खुलासा करती है कि नशे का जाल बढ़ता जा रहा है। सिर्फ अप्रैल महीने में ही विभिन्न थानों की पुलिस ने छापेमारी में 15 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर व करीब 12 किलो गांजा बरामद की है। आठ तस्करों व नशेड़ियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चिलम, गांजा भरने वाला सिगरेट व अन्य सामान बरामद किये गये हैं। फिर भी धंधेबाजों व नशेड़ियों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले डीएम कुंदन कुमार व एसपी भारत सोनी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की थी। एसपी ने कहा था कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

सिविल सर्जन रखें ध्यान :

डीएम ने सिविल सर्जन का आदेश दिया कि नशामुक्ति के उपचार के लिए कोई मरीज अस्पताल में आता है तो उनके लिए समुचित व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए। मरीज के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक पुर्नवास को ध्यान में रखते हुए उपचार की प्रक्रिया अपनाई जाए। योग्य चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक परामर्श, उपचार और मनौवैज्ञानिक सहयोग किया जाए।

स्कूलों में चलाएं अभियान :

डीएम ने एसपी व डीईओ आनंद विजय को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच अभियान चलाने को कहा है। मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों, शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक व सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी देने को कहा गया है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य एवं जन-जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का आदेश दिया है। फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर व अन्य माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार कराने को कहा है। इन थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई : करायपरसुराय थाना क्षेत्र में 377.5 ग्राम गांजा, छबिलापुर में 1.6 ग्राम गांजा, लहेरी थाना में 8.680 ग्राम ब्राउन सुगर, बिहार थाना में 5.02 ग्राम ब्राउन सुगर, सोहसराय थाना क्षेत्र में 11.5 किलोग्राम गांजा, रहुई थाना क्षेत्र में 1.390 ग्राम ब्राउन सुगर व इस्लामपुर थाना क्षेत्र में 118 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युवाओं में ब्राउन शुगर और गांजा की लत कब से बढ़ रही है?
युवाओं में ब्राउन शुगर व गांजा की लत लगातार बढ़ती जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।