Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRevenue Mega Campaign Camp in Nirapoor Panchayat 350 Applications Received
नीरपुर पंचायत में लगा राजस्व महा अभियान शिविर, आए 350 आवेदन

नीरपुर पंचायत में लगा राजस्व महा अभियान शिविर, आए 350 आवेदन

संक्षेप:

नीरपुर पंचायत में लगा राजस्व महा अभियान शिविर, आए 350 आवेदननीरपुर पंचायत में लगा राजस्व महा अभियान शिविर, आए 350 आवेदननीरपुर पंचायत में लगा राजस्व महा अभियान शिविर, आए 350 आवेदननीरपुर पंचायत में लगा...

Sep 02, 2025 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

नीरपुर पंचायत में लगा राजस्व महा अभियान शिविर, आए 350 आवेदन दो चरणों में होगा यह महा अभियान 20 सितंबर तक प्रखंडों में लगेंगे राजस्व शिविर बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा विधानसभा क्षेत्र के नीरपुर पंचायत स्थित नव नालंदा इंटर विद्यालय में राजस्व विभाग की ओर से राजस्व महा अभियान शिविर लगा। शिविर में ग्रामीणों ने जमाबंदी, उत्तराधिकार, नामकरण और बंटवारा से जुड़ी अशुद्धियों को दूर करने के 350 आवेदन आए। भूस्वामियों ने आवेदन के साथ स्वयं शपथ पत्र, उत्तराधिकार, बंटवारा कागजात, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं वंशावली दस्तावेज जमा किया। सिलाव के अंचलाधिकारी आकाशदीप सिन्हा ने कहा कि आज जिनका आवेदन किसी कारणवश जमा नहीं हो सका है, उनका आवेदन अगले चरण में लिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह अभियान दो चरणों में चलेगा। अब तक यह शिविर 15 पंचायतों में लग चुका है। नीरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी जमाबंदी और नामकरण की गड़बड़ी में होती है, जिसे दूर करने के लिए सरकार ने अलग से यह विशेष पहल की है। इस शिविर में आसपास के 12 से 15 गांवों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं का समाधान कराया। 20 सितंबर तक विभिन्न प्रखंडों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।