रविवार को 55 जमीनों की खरीद-बिक्री से 33 लाख का मिला राजस्व

Mar 01, 2026 10:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

रविवार को 55 जमीनों की खरीद-बिक्री से 33 लाख का मिला राजस्व रविवार को 55 जमीनों की खरीद-बिक्री से 33 लाख का मिला राजस्व

रविवार को 55 जमीनों की खरीद-बिक्री से 33 लाख का मिला राजस्व

रविवार को 55 जमीनों की खरीद-बिक्री से 33 लाख का मिला राजस्व मार्च महीने तक सभी रविवार को खुले रहेंगे जिले के निबंधन कार्यालय अवकाश के दिन कार्यालय खुलने से नौकरीपेशा लोगों को मिली राहत फोटो: रजिस्ट्री ऑफिस: बिहारशरीफ निबंधन कार्यालय में रविवार को जमीन निबंधन का कार्य करते कर्मी। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। रविवार को छुट्टी के दिन भी जिला निबंधन कार्यालय में जमीन की खरीद-बिक्री का कार्य सुचारू रूप से चला। इस दौरान कुल 55 जमीनों की रजिस्ट्री हुई। इससे निबंधन विभाग को 33 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। हालांकि, अवकाश के दिनों के लिए विभाग द्वारा 60 लाख रुपये का दैनिक राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सामान्य कार्य दिवसों में यहां औसतन 75 जमीनों की खरीद-बिक्री होती है। मार्च तक हर रविवार खुला रहेगा कार्यालय: जिला अवर निबंधक अजय कुमार झा ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए मार्च माह तक सभी रविवार को निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। लोग सामान्य दिनों की भीड़भाड़ से बचने के लिए रविवार की सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा नौकरीपेशा लोगों को हो रहा है, जिन्हें जमीन की रजिस्ट्री के लिए अब अपने काम से अलग से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ रही है। ग्रामीण में 8 तो शहरी क्षेत्र में 10 फीसद शुल्क: जमीन निबंधन के लिए विभाग द्वारा दो प्रकार के शुल्क निर्धारित किए गए हैं। शहरी क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री पर उसकी कुल कीमत का 10 फीसद निबंधन शुल्क लगता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन के लिए यह शुल्क कीमत का 8 फीसद तय किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।