बच्चे माता-पिता के प्रति रखें आदर व सेवा भाव : डा नवलता

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

शेखपुरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रोफेसर डॉ नवलता ने मातृत्व के महत्व पर जोर दिया और विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के प्रति आदर और सेवा भाव रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, चित्रकला और ग्रीटिंग कार्ड निर्माण में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बच्चे माता-पिता के प्रति रखें आदर व सेवा भाव : डा नवलता

बच्चे माता-पिता के प्रति रखें आदर व सेवा भाव : डा नवलता फोटो डीएवी : शेखपुरा के डीएवी स्कूल में मदर्स डे पर बच्चे और उनके अभिभावक। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मातृत्व के सम्मान एवं स्नेह को समर्पित मदर्स डे के मौके पर शेखपुरा डीएवी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ आरडी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ नवलता ने किया। उन्होंने कहा कि माता का मतलब ममता, प्यार और स्नेह है। प्राचार्य सुधा झा ने माताओं के त्याग, प्रेम एवं उनके जीवन में महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के प्रति आदर एवं सेवा भाव रखने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, चित्रकला एवं ग्रीटिंग कार्ड निर्माण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रोताओं का मन जीत लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।