लुंज-पुंज बिजली तार से अनहोनी की आशंका

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

बिहारशरीफ के सर्वोदय नगर-मसानीपर मोहल्ले में लुंज-पुंज बिजली तारों से स्थानीय लोगों में डर और चिंता बढ़ गई है। मोहल्ले के निवासियों ने कनीय अभियंता से कवर तार लगाने का अनुरोध किया, लेकिन एक साल बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।

लुंज-पुंज बिजली तार से अनहोनी की आशंका

लुंज-पुंज बिजली तार से अनहोनी की आशंका शहर के सर्वोदय नगर-मसानीपरमोहल्ले के लोगों ने कवर तार लगाने की मांग की फोटो : बिजली 01 : बिहारशरीफ के वार्ड नंबर 47 सर्वोदय नगर-मसानीपर मोहल्ला में पोल पर लगा बिजली तार। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वार्ड नंबर 47 सर्वोदयनगर-मसानीपर मोहल्ला में कई साल से बिजली की लुंज-पुंज व्यवस्था को शहरवासी परेशान है। एक ही पोल के पास कई टोके लगे रहने की वजह से कई बार अगलगी की घटना भी घट चुकी है। उमेश कुमार, देवेंद्र कुमार, रविकांत कुमार, पंकज कुमार, संजीत कुमार, संजय कुमार व अन्य ने बताया कि कनीय अभियंता से इस मोहल्ला में बिजली का कवरयुक्त तार लगाने का अनुरोध किया गया है।

जेई द्वारा स्थल निरीक्षण भी किया गया है। लेकिन, एक साल बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बिजली के खंभे के नीचे बच्चे अक्सर खेलकूद करते रहते हैं। रविकांत कुमार व उमेश कुमार ने बताया कि यथाशीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो मोहल्ले वासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।