कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और संघर्ष का प्रतीक

Feb 17, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बिहारशरीफ में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उनके जीवन को सादगी और संघर्ष का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जदयू कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और संघर्ष का प्रतीक

कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और संघर्ष का प्रतीक सांसद ने कहा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि जननायक की पुण्यतिथि पर लोगों ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प फोटो : सांसद कर्पूरी : बिहारशरीफ अस्पताल चौक जदयू कार्यालय में मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि समारोह में शामिल सांसद कौशलेंद्र कुमार व कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अस्पताल चौक जदयू कार्यालय समेत अन्य जगहों पर मंगलवार को लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और संघर्ष का प्रतीक था।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रसार के लिए संघर्ष किया। उन्होंने पिछड़े और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। वे गरीबों व वंचितों के आवाज थे। जदयू कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर जिलाध्यक्ष मो. अरशद, भवानी सिंह, रिशु कुमार, संजय पासवान, अरविंद प्रसाद, निशांत कुमार, आशीष चंद्रवंशी, रंजीत कुमार, विनोद प्रसाद, संजय कुशवाहा, रजनीश कुमार, अगम कुमार, राजकुमार, कुंदन कुमार, आलोक कुशवाहा, संजय कुमार, अमित कुमार, जनार्दन पंडित, कुमार मंगलम, राजेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार, भारत मानस, चिंटु महतो, हरिनारायण सिंह व अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।