शेखपुरा से राजद के विजय सम्राट ने किया नामांकन
संक्षेप: शेखपुरा से राजद के विजय सम्राट ने किया नामांकन शेखपुरा से राजद के विजय सम्राट ने किया नामांकन शेखपुरा से राजद के विजय सम्राट ने किया नामांकन

शेखपुरा से राजद के विजय सम्राट ने किया नामांकन दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन का पर्चा भरा बरबीघा विधानसभा से अबतक नहीं खुला नामांकन का खाता शेखपुरा से 18 तो बरबीघा से 9 लोगों ने कटाया है एनआर फोटो 15 शेखपुरा 03 - समर्थकों के साथ बुधवार को नामांकन कराने अनुमंडल कार्यालय जाते राजद प्रत्याशी विजय कुमार यादव उर्फ विजय सम्राट। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा विधानसभा सीट से महागठबंधन से राजद के चुनाव चिह्न पर विजय कुमार यादव उर्फ विजय सम्राट ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। समर्थकों के साथ राजद के जिला कार्यालय से पैदल ही विजय सम्राट निकले और करीब दो बजे अनुमंडल कार्यालय में पहुंचकर दो सेटों में अपना पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के बाद बाहर निकलने पर समर्थकों ने राजद प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लाद दिया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे पूरे पांच साल तक जनता के सुख-दुख के भागीदार रहे हैं और फिर अगले पांच साल के लिए आशीर्वाद मांगने आये हैं। नामांकन के दौरान कांग्रेस के आनंदी यादव, सीपीआई, माले सहित गठबंधन के कई नेता मौजूद थे। शेखपुरा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी रोहित कर्दम ने बताया कि बुधवार को शेखपुरा विधानसभा सीट से राजद के विजय सम्राट के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कुंदन कुमार और हसीनुर रहमान ने पर्चा दाखिल किया है। शेखपुरा विधानसभा सीट से अबतक चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। जबकि, बरबीघा विधानसभा से अभी तक एक भी प्रत्याशी द्वारा पर्चा दाखिल नहीं किया गया है। शेखपुरा विधानसभा से अबतक 18 लोगों ने तो बरबीघा विधापनसभा से कुल नौ लोगों के द्वारा एनआर कटाया गया है। शेखपुरा विधानसभा से एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी रंधीर कुमार सोनी द्वारा गुरुवार को पर्चा दाखिल किया जाएगा। शेखपुरा विधानसभा से देवेंद्र कुशवाहा और मो क्यूम तो बरबीघा से त्रिशुलधारी सिंह और रौशन सिंह द्वारा एनआर कटाया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




