शेखपुरा 01

Feb 28, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

रेलवे के तत्काल टिकट काउंटर पर टिकट काटने मे हेरफेर को लेकर जमकर हंगामा हंगामा करते लोग शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता रेलवे स्टेशन के तत्काल टिकट काउंटर पर टिकट काटने मे हेरफेर को लेकर यात्रियों ने...

शेखपुरा 01

रेलवे के तत्काल टिकट काउंटर पर टिकट काटने मे हेरफेर को लेकर जमकर हंगामा स्टेशन प्रवंधक व बुकिंग क्लर्क पर हेरफेर कर टिकट ब्लैक करने का आरोप रेलवे परामर्शदात्री समुह के सदस्य ने टिकट ब्लैक करने का लगाया आरोप फोटो खींचने वाले जीआरपी के सिपाही ने कहा कि सदस्य का आरोप सही स्टेशन प्रवंधक ने कहा आरोप गलत मेरी पत्नी का नंबर लगा था पहले 28 शेखपुरा 01 टिकट काउंटर पर हंगामा करते लोग शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता रेलवे स्टेशन के तत्काल टिकट काउंटर पर टिकट काटने मे हेरफेर को लेकर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया है। हंगामें के दौरान स्टेशन प्रवंधक रमेश कुमार सिंहा और बुकिंग क्लर्क सुनील चैधरी पर टिकट ब्लैक करने का आरोप लगाया गया है।

हंगामें के दौरान जीआरपी के भी जवान मौजुद थे पर मूकदर्शक की भूमिका रहे। सांसद प्रतिनिधि व दानापुर रेलमंडल के परामर्शदात्री समुह के सदस्य विपिन मंडल ने कहा कि उनका गार्ड सुबह के दो बजे से ही काउंटर पर लगे लाइन में पहले नंबर पर लगा था। जब बुकिंग समय आया तब स्टेशन प्रवंधक बुकिंग काउंटर के अंदर घुसे और अपनी पत्नी के नाम का टिकट कटा लिया और मेरा टिकट नहीं कटा। इसी तरह का आरोप नंबर में लगे अन्य यात्रियों ने आरोप लगाया कि दलालों को ही टिकट दिया जाता है और नंबर में लगे लोगों को टिकट नहीं मिलता है। बुकिंग क्लर्क सुनील चैघरी और स्टेशन प्रवंधक पर टिकट ब्लैक कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेशन पर तत्काल टिक सिर्फ दलालों को ही मिलता है। वही जीआरपी के तैनात जवान दिनेश कुमार ने कहा कि यह सच है कि नंबर में सांसद प्रतिनिधि का गार्ड एक नंबर पर लगा था और इन्हें टिकट नहीं मिला था। नंबर लगे लोगों का फोटो खींचा गया है और इसे उपर के अधिकारियों को भेजा गया है। वही टिकट ब्लैक को लेकर दानापुर रेलमंडल के डीआरएम सहित रेल मंत्रालय से शिकायत दर्ज की गई है। स्टेशन प्रवंधक ने कहा पहले से था मेरा नंबर टिकट ब्लैक को लेकर सवालों के घेरे में आये स्टेशन प्रवंधक रमेश कंुमार सिंहा ने कहा कि ब्लैक करने का आरोप गलत है और झूठा आरोप लगाया जा रहा है। स्टेशन प्रवंधक ने कहा कि मै भी लादन में गया था और पहले से भी रिर्जवेशन का कागज दिया हुआ था। पत्नी मेरी उतराखंड में फंसी है और उसी के लिए टिकट लिया है। वही बुकिंग क्लर्क सुनील चैधरी ने टिकट ब्लैक किये जाने की बात को गलत बताते हुए कहा कि स्टेशन मास्टर का पहलंे से लाइन लगा हुआ था इसलिए टिकट मिला है। आरक्षण काउंटर पूरी तरह से दलालों के कब्जे में शेखपुरा रेलवे स्टेशन का आरक्षण काउंटर पूरी तरह से दलालों के कब्जे में रहता है। टिकट के ब्लैक में रेल महकमें के कुछ लोग की मिलीभगत से बड़े आराम तरीके से किया जाता है। रात 12 बजे से ही आरक्षण कांउंटर पर लाइल लगनी शुरु हो जाती है। कभी कभार आरपीएफ की ओर से एक्शन लिया जाता है। आरपीएफ के एक्शन पर मारपीट की भी घटना हो चुकी है। हंगामा कर रहे लोगो ने आरक्षण काउंटर को दलालों से मुक्त कराने की मांग रेल मंत्री से की गई है। 2 सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को एचपीवी टीका लगाने का काम शुरु तीन माह तक चलेगा टीकाकरण अभियान, जिला को मिला 4320 डोज 14 से 15 साल की आयु के किशोरियों को लगेगा टीका 28 शेखपुरा 02 सदर अस्पताल मंे किशोरी को टीका लगाते स्वास्थ्यकर्मी शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता सर्वाइकल कैंसर ( गर्भाशय का कैंसर ) से बचाव के लिए किशोरियों को सदर अस्पताल में एचपीवी टीका लगाने का काम शुरु हो गया है। पीएम मोदी के द्वारा राजस्थान के अजमेर में इस टीकाकरण अभियान की किये गये शुरुआत का सदर अस्पताल में ही लाइप प्रसारण किया गया। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ0 संजय कुमार ने बताया कि आज सदर अस्पताल में 20 किशोरियों को ग्राडासील टीका लगाया गया। डीआईओ ने बताया कि वैसी किशोरियों को यह टीका दिया जायेगा जिन्होंने अपना 14 वां जन्मदिन मना लिया है और 15 वें वर्ष में प्रवेश किया है। जिला में अभी पहले चरण में एचपीवी का 4320 डोज टीका दिया गया है। एक किशोरी को एक ही डोज दिया जाता है। डीआईओ ने बताया कि जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह टीका लगाने का काम किया जायेगा और पूरे तीन माह तक यह अभियान चलेगा। इससे पहले सर्वाइकल कैंसर का दूसरा टीका लगाया जाता था जो दो डोज दिया जाता था। पर यह टीका पूरी तरह से कारगर नहीं था इसलिए अब एचपीवी का एक डोज दिया जा रहा है जो सर्वाइकल कैंसर पर काफी प्रभावी है। डीआईओ ने बताया कि महिलाओ मंे सबसे अधिक सर्वाइकल कैंसर होता है जिससे सबसे अािक मौत होती है। यह टीका काफी महंगा है इसलिए आम लोग इस टीका को लगवाने में असमर्थ है पर अब सरकार इस टीका को मुफ्त में लगा रही है। इस मौके पर कोल्ड चेन मैनेजर प्रमानंद कुमार, स्वास्थ्य प्रवंधक धीरज कुमार सहित पिरामल के लोग मौजुद थे। 3 इंजीनियरिंग कांलेज व नवोदय स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सुदासपुर स्थित इंजीनियरिंग कांलेज एवं जवाहर नवोदय स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इंजीनियरिंग कांलेज में इस मौके पर सरवी रमण टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वही नवोदय स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी की उदघाटन दीप जलाकर डीईओ तनवीर आलम, पूर्व प्राचार्य सचित कुमार एवं प्राचार्य विनय कुमार ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर स्कूली छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक विज्ञान पर आधारित मांडल को प्रस्तुत किया। सफल प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया। 4 ट्रेन से पांकेटमारी करते नावालिग धराया शेखपुरा(हि0स0)। क्यूल - गया रेलखंड पर ट्रेन से पांकेटमारी करते एक नावालिग को यात्रियों को पकड़ लिया गया है। पकड़े गये नावालिग को जीआरपी के हवाले किया पर नावालिग रहने के कारण मुक्त कर दिया गया। जिस यात्री का पांकेट मारने का प्रयास किया गया वो टाटा केमिकल के मैनेजर मो0 जियाउदीन है। शेखपुरा में ही ट्रेन चढ़ने के दौरान नावालिग ने पांकेट मारने का प्रयास किया पर इसे पकड़ लिया गया। 5 मुंबई के नेचर कंपनी का फर्जी रैपर छापते गौतम प्रिटिंग प्रेस में पड़ा छापा दो सौ रेपर बरामद, बरामद नकली प्रोडक्ट बिकने पर हुई कार्रवाई पचना व नवादा में भारी मात्रा में नकली प्रोडक्ट भी बरामद 28 शेखपुरा 03 कलेक्ट्रेट रोड में पिं्रटिंग प्रेस में छापेमारी करती पुलिस शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता मुंबई में सौन्दर्य प्रसाधन प्रोडक्ट बनाने वाली नेचर कंपनी का भारी मात्रा में नकली रैपर छापने वाले एक प्रिंटिंग प्रेस पर सदर थाना पुलिस ने छापेमारी की है। कलेक्ट्रेट रोड में चलने वाले इस गौतम प्रेस में चलने वाले इस छापेमारी में भारी मात्रा में नेचर कंपनी का नकली रैपर बरामद किया गया है। पुलिस ने रैपर बरामद कर दुकान को शील कर दिया है और अब पुलिस को रैपर छापने का आर्डर देने वालों की तालाश कर रही है। आर्डर देने वालों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी का भी सहारा ले रही है। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे दारोगा धनंजय दास ने बताया कि कंपनी के मुख्य जांच पदाधिकारी सुजीत पांडेय की निशानदेही पर यह छोपमारी की गई है जिसमें नेचर कंपनी का दौ सौ नकली रेपर बरामद किया गया है। हलांकि पुलिस अब रैपर छापने वालों की तालाश कर रही है। बताया जाता है प्रिटिंग प्रेस संचालक को पैन ड्राइव में रैपर का नक्शा दिया गया था और काफी मात्रा में रैपर छापने का आर्डर दिया गया था। बताते चले कलेक्ट्रेट रोड के इस गली में काफी प्रिटिंग प्रेस है जिसमें प्रेस में बड़े पैमाने पर फर्जीबाड़ा का काम भी धड़ल्ले से किया जा रहा है। कई दफा पुलिस की छापेमारी हो चुकी है। नकली प्रोडक्ट के कारण कंपनी को बंद करना पड़ा प्रोडक्ट छापेमारी मे ंसाथ रहे कंपनी के मुख्य जांच पदाधिकारी सुजीत पांडेय ने मीडिया के लोगों से बताया कि बिहार के पटना व नवादा जिला में भारी मात्रा में नेचर कंपनी का प्रोडक्ट भी बरामद हो चुका है। नेचर कंपनी महिला के सौन्दर्य प्रसाधन का प्रोडक्ट बनाती हैै। इसी प्रोडक्ट नकली माल बाजारों में खुलेआम बेचा जा रहा है। बिहार के कई जिलों में नकली प्रोडक्ट बेचे जाने की शिकायत पर कंपनी को अपना प्रोडक्ट भी कफछ दिनों के लिए बंद करना पड़ा है। बाजार मंे बिक रहे प्रोडक्ट की भी जांच पड़ताल चल रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि पटना में पकड़े गये लोगों से मिले सूचना पर नवादा और शेखपुरा में छापेामरी की गई है। पर अब भी इस फर्जीवाड़ा के किंगपिन को कंपनी और पुलिस दोनों की तालाश है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।