
क्विज प्रतियोगिता में अंजलि, तो रंगोली में लक्ष्मी ने बाजी मारी
बिहारशरीफ जिले के सरकारी विद्यालयों में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सोनसा-गोविंदपुर मध्य विद्यालय में क्विज, रंगोली और वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया और भारत माता के रूप में अंजली कुमारी ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
क्विज प्रतियोगिता में अंजलि, तो रंगोली में लक्ष्मी ने बाजी मारी वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत ही नहीं, बल्कि देश की आन बान शान की प्रतीक रहुई के सोनसा समेत जिले के कई विद्यालयों में बच्चों के बीच करायी गयी प्रतियोगिता बच्चो के बीच क्विज, रंगोली व वाद-विवाद प्रतियोगिता करायी गयी फोटो : सोनसा स्कूल : रहुई प्रखंड के सोनसा-गोविंदपुर मध्य विद्यालय में कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार व शनिवार को जिले के कई सरकारी विद्यालयों में बच्चों के बीच सामूहिक गायन कार्यक्रम कराया गया। रहुई प्रखंड के सोनसा-गोविंदपुर मध्य विद्यालय में शनिवार को बच्चों के बीच वंदे मातरम गीत से संबंधित क्विज, रंगोली व वाद-विवाद प्रतियोगिता करायी गयी।

प्राचार्य निशात आलम ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में अंजलि कुमारी प्रथम, रिया कुमारी द्वितीय तो सोनाक्षी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली में लक्ष्मी कुमारी प्रथम, सोनम कुमारी द्वितीय तो सुमीता कुमारी तीसरे स्थान हासिल की। इसी तरह, वाद-विवाद में आलोक कुमार प्रथम, रौशन कुमार द्वितीय तो मनीष कुमार तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। बाल संसद की प्रधानमंत्री अंजली कुमारी ने भारत माता के वेश धारण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मौके पर प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी, अलका कुमारी, वंदना कुमारी, कविता कुमारी, अविरेन्दु, पवन, प्रशांत, पुट्टू सिंह, रवि राज, मुरलीधर व अन्य मौजूद थे। छबिलापुर स्कूल में भी हुआ कार्यक्रम : बिहारशरीफ प्रखंड के छबिलापुर हाईस्कूल में भी शनिवार को सामूहिक रुप से बच्चों ने हारमोनियम की धुन के साथ बेहतर तरीके से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की प्रस्तुती दी। संगीत शिक्षिका सोनम साक्षी व शिक्षक अजय कुमार ने बच्चों को राष्ट्रीय गीत के महत्व को समझाया। मौके पर संजीत कुमार, कुंज बिहारी कुंजेश, जैनेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सुजीत कुमार, राकेश कुमार, शिखा कुमारी, सोनल साक्षी, राखी कुमारी, शंकर कुमार, शिशुपाल पांडेय, सुशील सिंह व अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




