जनता दरबार में 42 मामले निष्पादित
जनता दरबार में 42 मामले निष्पादित जनता दरबार में 42 मामले निष्पादित जनता दरबार में 42 मामले निष्पादित

जनता दरबार में 42 मामले निष्पादित शेखपुरा, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में जनता दरबार लगाया गया। डीएम आरिफ अहसन की देखरेख में 42 मामलों का ऑन स्पॉट निवटारा किया गया। अधिकांश मामलें जमीन, रास्ता विवाद , भाई-भाई में बॅटबारा, राशन कार्ड, नल-जल, पेंशन आदि के थे। अहियापुर के पप्पू रजक द्वारा बताया गया कि गैरमजरूआ आम रास्ता को कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। अतिक्रमण हटाया जाए। बभनीमा के ब्रह्मदेव यादव द्वारा बताया गया कि जमीन का बंटबारा होने के बावजूद उसके भाई ने जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जमीन पर कब्जा दिलाया जाए। मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


