सदर थाना में जनता दरबार लगा एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद

सदर थाना में जनता दरबार लगा एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद

संक्षेप:

सदर थाना में जनता दरबार लगा एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद सदर थाना में जनता दरबार लगा एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद

Dec 11, 2025 10:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

सदर थाना में जनता दरबार लगा एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद प्रत्येक सप्ताह जिले के दो थानों में लगाया जाएगा जनता दरबार एसपी ने कहा, नयी व्यवस्था से फरियादियों को मिलेगी राहत फोटो 11 शेखपुरा 01 - सदर थाना में गुरुवार को लगाये गये जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते एसपी बलिराम कुमार चौधरी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एसपी बलिराम कुमार चौधरी द्वारा गुरुवार को सदर थाना में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी गई। उन्होंने कहा कि आमजनों से पुलिस को इससे सीधे जुड़ने का अबसर मिलेगा। जनता दरबार का मकसद पब्लिक को सुविधा प्रदान करना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ताकि, इन्हें एसपी और डीएसपी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। इसके अलावा थानों का निरीक्षण करना और पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली पर नजर रखना है। एसपी ने कहा कि जनता दरबार सप्ताह में दो थानों में लगाया जाएगा और इसकी सूचना आमजनों को दो दिन पहले दे दी जाएगी। अधिक से अधिक लोगों को जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं का निपटारा कराने की अपील की है। पुलिसिंग व्यवस्था को आम लोगों के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से यह नई व्यवस्था दी गई है। खासरक सुदूर थाना में लगने वाले जनता दरबार में ग्रामीण इलाकों के लोगों को सुलभ तरीके से न्याय मिलेगा तो उन्हें शेखपुरा आने के जरूरत नहीं पड़ेगी। सदर थाना में लगे जनता दरबार में कुल 14 मामलें आये, जिसका निपटारा करने का आदेश एसपी द्वारा संवंधित थानों को दिया गया। अधिकांश मामले मारपीट, जमीन विवाद और लेन - देन के विवाद से जुए थे। मौके पर एसडीपीओ राकेश कुमार, साइबर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव साह, वार्ड पार्षद शहबाज खां, आनंदी यादव, गोपेश पटेल आदि मौजूद थे।