Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsProtest Over Fatal Truck Accident NH 33 Blocked for One Hour in Bihar
शव को सड़क पर रखकर एक घंटे जाम किया एनएच 33

शव को सड़क पर रखकर एक घंटे जाम किया एनएच 33

संक्षेप:

शनिवार की शाम हिलसा में ट्रक की टक्कर से बसकर्मी विजय कुमार सिन्हा की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 33 पर शव रखकर एक घंटे तक सड़क जाम किया। अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम हटवाया। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।

Jan 04, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

शव को सड़क पर रखकर एक घंटे जाम किया एनएच 33 एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अतरामचक चौक के पास किया जाम शनिवार की शाम हिलसा में ट्रक के धक्के से बसकर्मी की हुई थी मौत ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर किया प्रदर्शन फोटो : सड़क जाम-एकंगरसराय में रविवार को सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। एकंगरसराय, निज संवाददाता। हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट के पास शनिवार की शाम ट्रक के धक्के से बस के खलासी, एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अतरामचक गांव निवासी स्व. बालेश्वर प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र विजय कुमार सिन्हा की मौत हो गयी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। रविवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने शव को एनएच 33, एकंगरसराय-बिहारशरीफ मार्ग पर अतरामचक चौक के पास रख दिया और एक घंटे तक सड़क जाम कर दी। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम हटवाया। इससे पहले जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। सड़क पर की नारेबाजी : ग्रामीण सड़क पर उतरकर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि विजय बस पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके निधन से परिवार के उपर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीण अधिकारियों व तुरंत मुआवजे का चेक देने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पाकर सीओ विवेक कुमार, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, मुखिया प्रतिनिधि कुणाल चौधरी, जिप प्रतिनिधि संतोष यादव, पैक्स अध्यक्ष वकील प्रसाद, धर्मवीर यादव आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये का चेक दिया गया। मुखिया सीता देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये। इसके बाद जाम हटाया गया। क्या थी घटना : शनिवार की शाम दाह-संस्कार के बाद लोगों को वापस लेकर बस एकंगरसराय लौट रही थी। तभी हिलसा के कामता हॉल्ट के पास ट्रक से टक्कर हो गयी। विजय बस के गेट के पास खड़े थे। गंभीर रूप से जख्मी विजय ने अस्पताल ले जाने से पहले दम तोड़ दिया। घटना में दर्जनभर लोग जख्मी हो गये थे। जनप्रतिनिधि ने बीडीओ पर लगाया आरोप : जिप प्रतिनिधि संतोष यादव ने बीडीओ की कार्यशैली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी थी। स्थिति तनावपूर्ण थी। कई बार फोन करने के बाद भी बीडीओ ने कॉल रिसिव नहीं किया। उनसे संपर्क नहीं होने के कारण काफी देर तक जाम लगा रहा। काफी देर बाद भी बीडीओ मौके पर नहीं पहुंचीं। बाद में सीओ व थानाध्यक्ष ने स्थिति को नियंत्रित किया।