नूरसराय मामले के खिलाफ माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Apr 05, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

फोटो: नूरसराय मामले के खिलाफ माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च नूरसराय मामले के खिलाफ माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

नूरसराय मामले के खिलाफ माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

फोटो: 05हिलसा01: हिलसा में रविवार को प्रतिरोध मार्च में शामिल माले कार्यकर्ता। हिलसा, निज प्रतिनिधि। नूरसराय प्रखंड के एक गांव में महिला के साथ हुई घटना के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रविवार को हिलसा में प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रखंड कार्यालय सचिव दिनेश कुमार यादव, करायपरशुराय प्रखंड सचिव रविंद्र पासवान, थरथरी प्रखंड प्रभारी मुनीलाल यादव और खेत ग्रामीण मजदूर सभा के प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद ने घटना की कड़ी निंदा की। नेताओं ने पीड़िता के परिवार को कड़ी सुरक्षा देने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। मौके पर संजय पासवान, विजय यादव, चुन्नू चंद्रवंशी, बखोरी प्रसाद, उमेश जमादार, इंदल बिंद, भीम बिंद, रामप्रवेश साहनी, शंकर प्रसाद, दुलारचंद पासवान आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।