Biharsharif News: दो माह से नहीं मिला वेतन, तो शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय में की तालाबंदी

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण नियोजित शिक्षकों ने जिला शिक्षा विभाग का घेराव किया। शिक्षकों ने बकाया वेतन, एरियर, ईपीएफ और प्रोन्नति संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक_week के भीतर वेतन भुगतान की मांग की। संघ ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Biharsharif News: दो माह से नहीं मिला वेतन, तो शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय में की तालाबंदी

Biharsharif News: दो माह से नहीं मिला वेतन, तो शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय में की तालाबंदी जिला शिक्षा विभाग का घेराव कर डीईओ व डीपीओ को सौंपा ज्ञापन एक सप्ताह में बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी हर तीन माह पर शिक्षक संघों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान की उठायी आवाज फोटो : डीईओ टीचर : डीईओ कार्यालय के बाहर शनिवार को वेतन भुगतान की मांग को लेकर घेराव करते परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला महासचिव इरफान मल्लीक व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। दो माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज नियोजित शिक्षकों ने शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की।

शिक्षकों का प्रदर्शन

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव इरफान मल्लीक के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ घेराव कर प्रदर्शन किया। बाद में डीईओ हेमचंद्र व डीपीओ को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के भीतर बकाया वेतन का भुगतान कराने की मांग की। हर तीन माह पर शिक्षक संघों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान करने की आवाज उठायी। शिक्षकों का कहना था कि वेतन भुगतान में लगातार देरी से परिवार चलाने में परेशानी हो रही है। बैंक ऋण की किस्त और अन्य आवश्यक खर्च समय पर नहीं हो पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वेतन के अलावा एरियर, ईपीएफ और प्रोन्नति से जुड़ी समस्याओं का भी समय पर समाधान नहीं हो रहा है। कार्यालय में समस्याओं के समाधान के लिए स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है।

एरियर और ईपीएफ का भुगतान

संघ ने बकाया वेतन के साथ लंबित एरियर का भुगतान करने, ईपीएफ की पूरी राशि जमा कराने और प्रोन्नति संबंधी मामलों में अनावश्यक देरी नहीं करने की मांग की। शिक्षकों ने हिंदी माध्यम के विद्यालयों की तरह उर्दू विद्यालयों में भी गुरुवार को हाफ डे निर्धारित पढ़ाई कराने की मांग उठाई। शिक्षकों की समस्याओं को लिया जाय गंभीरता से : शिक्षकों ने जिला शिक्षा विभाग से हर तीन माह पर शिक्षक संघों के साथ बैठक करने की मांग की। उनका कहना था कि नियमित बैठक होने से वेतन, एरियर, ईपीएफ, प्रोन्नति और विद्यालयों से जुड़ी अन्य समस्याओं को गंभीरता से लिया जाय। साथ ही इसका विभागीय स्तर पर समय रहते समाधान हो। शिक्षकों ने अधिकारियों से बातचीत के दौरान उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की भी मांग की।

आंदोलन की चेतावनी

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज : संघ के जिला महासचिव इरफान मल्लीक ने कहा कि शिक्षकों की मांगें जायज हैं। विभाग को एक सप्ताह के भीतर बकाया वेतन का भुगतान कराना होगा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। घेराव-प्रदर्शन में जिला सचिव सुनील कुमार, उपाध्यक्ष सुनैना कुमारी, राजगीर के प्रखण्ड महासचिव मिथिलेश कुमार, जिला उप सचिव अतिउत्तम कुमार, जिला उपाध्यक्ष सूचित कुमार, चंडी के प्रखंड अध्यक्ष जन्मेजय साही, सिलाव के प्रखंड सचिव नवीन कुमार, जिला उप कोषाध्यक्ष अजय कुमार, बेन के प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार, रेणु कुमारी, अर्चना कुमारी, सुनयना सिन्हा, सरिता कुमारी, मो. राशिद क्रीम, नाजरा खातून, कमलेश कुमार, संजय कुमार, नुरुल अमीन, मो. नेहाल, भोली कुमारी, धर्मेन्द्र चौधरी, ममता कुमारी, सुनीता कुमारी, अमित सिंह, राधा कुमारी व अन्य शामिल थीं। उनकी प्रमुख मांगें : 1. बकाऐ वेतन का अविलंब भुगतान हो। 2. बकाया एरियर जल्द दिया जाय। 3. ईपीएफ राशि को पूरा दिया जाय। 4. प्रोन्नति वाले पत्र में शिथिलता नहीं बरती जाय। 5. हिंदी स्कूलों की तरह उर्दू विद्यालयों में भी गुरुवार को हाड डे पढ़ाई हो। 6. शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाय। उनके साथ अमर्यादित व्यवहार नहीं होनी चाहिए। 7. हर तीन माह पर शिक्षक संघों के साथ बैठक हो। इसमें समस्या और समाधान पर चर्चा हो व अन्य। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

सामान्य प्रश्न

✦शिक्षकों ने किस कारण से डीईओ कार्यालय का घेराव किया?−
शिक्षकों ने दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण डीईओ कार्यालय का घेराव किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: दो माह से नहीं मिला वेतन, तो शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय में की तालाबंदी