Biharsharif News: वेतन-पेंशन समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर शिक्षाकर्मियों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: हरनौत जीडीएम कॉलेज में शिक्षाकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 को वापस लेने सहित नौ मांगे उठाईं। महासंघ के नेता पटना हाईकोर्ट के निर्णय और वेतन-पेंशन के लंबित भुगतान की मांग कर रहे हैं। दो सितंबर को मुख्यालय के बाहर और अनिश्चितकालीन आंदोलन की योजना है।

Biharsharif News: वेतन-पेंशन समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर शिक्षाकर्मियों का प्रदर्शन

Biharsharif News: वेतन-पेंशन समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर शिक्षाकर्मियों का प्रदर्शन जीडीएम कॉलेज में काला बिल्ला लगा जताया विरोध विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 वापस लेने की मांग फोटो : हरनौत जीडीएम : हरनौत जीडीएम कॉलेज में शिक्षाकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) की अपील पर लोगों ने प्रदर्शन में प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 को रद्द करने समेत नौ सूत्री मांगें उठाईं।

मांगें

महासंघ के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, महासचिव प्रो. राजीव रंजन और मीडिया प्रभारी प्रो. अरुण गौतम ने बताया कि पटना हाईकोर्ट के न्यायादेश और बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसा के आधार पर लंबित वेतन-पेंशन का भुगतान किया जाए। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2015-18 से 2022-25 तक परीक्षा परिणाम आधारित वेतन मद की बकाया अनुदान राशि का भुगतान, अधिसीमा बंधेज समाप्त करने और शासी निकाय में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के मनोनयन की मांग की गई। शिक्षाकर्मियों ने शिक्षक प्रतिनिधि और सिनेट सदस्यों के चुनाव समय पर कराने तथा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन पारिश्रमिक में एकरूपता की भी मांग की। नेताओं के अनुसार राज्य के 190 से अधिक संबद्ध कॉलेजों में विरोध हुआ। दो सितंबर को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के समक्ष अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦शिक्षाकर्मियों ने किन मांगों को उठाया?−
शिक्षाकर्मियों ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 को रद्द करने समेत नौ मांगें उठाईं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: वेतन-पेंशन समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर शिक्षाकर्मियों का प्रदर्शन