कार्यालय परिचारी के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति को लेकर शिक्षा कार्यालय में किया प्रदर्शन
कार्यालय परिचारी के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति को लेकर शिक्षा कार्यालय में किया प्रदर्शन कार्यालय परिचारी के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति को लेकर शिक्षा कार्यालय में किया प्रदर्शनकार्यालय परिचारी के...

कार्यालय परिचारी के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति को लेकर शिक्षा कार्यालय में किया प्रदर्शन 4 माह बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने से काफी आक्रोश है परिचारियों में अधिकारियों के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, नियुक्ति करने की मांग की फोटो : परिचारी नालंदा : जिला शिक्षा कार्यालय के बाहर शनिवार को प्रदर्शन करते नाराज कार्यालय परिचारी अभ्यर्थी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कार्यालय परिचारी के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रदर्शन किया। चार माह बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने से परिचारियों में काफी आक्रोश है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी कर नियुक्ति करने की मांग की।
उन्होंने 10 साल के लंबे इंतजार के बाद परीक्षा दी। परिणाम आया, काउंसिलिंग हुई और मेधा सूची में नाम आया। लेकिन, वे नियुक्ति के लिए पिछले चार महीनों से दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। शनिवार को उनके सब्र का बांध टूट पड़ा, उन्होंने जमकर नारेबाजी की। अभ्यर्थी राजेश कुमार, रंजन कुमार व अन्य ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 2014 में कार्यालय परिचारी के 198 पदों के लिए विज्ञापन निकला था। 10 साल बाद 19 सितंबर 2024 को परीक्षा हुई और 16 जनवरी 2025 को इसका परिणाम आया। काउंसिलिंग के बाद 25 मई को 156 अभ्यर्थियों की मेधा सूची जारी की गई। स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति, शिक्षा विभाग में टालमटोल : जिलाधिकारी द्वारा इन 156 अभ्यर्थियों में से 96 को पावापुरी मेडिकल कॉलेज (स्वास्थ्य विभाग) और 60 को जिला शिक्षा कार्यालय में नियुक्ति के लिए भेजा गया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भेजे गए सभी 96 अभ्यर्थियों की न केवल नियुक्ति हो चुकी है, बल्कि वे वेतन भी उठा रहे हैं। लेकिन, शिक्षा विभाग में भेजे गए 60 अभ्यर्थियों को पिछले चार महीनों से सिर्फ टालमटोल किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी रंजन कुमार ने कहा जब हम डीईओ साहब से मिलते हैं, तो वे कभी विभाग तो कभी जिलाधिकारी के पास जाने को कहते हैं। हमें बताया जा रहा है कि वेतनमान का हमारा पद 2020 में ही समाप्त कर दिया गया था और अब विभाग के पास कोई पद खाली नहीं है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी नियुक्ति जल्द नहीं की गई, तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे। इस प्रदर्शन में रंजन कुमार, प्रेम कुमार, राकेश कुमार व अन्य शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




