ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफकर्मचारियों के जबरन सेवानिवृत्ति का किया विरोध

कर्मचारियों के जबरन सेवानिवृत्ति का किया विरोध

बिल का विरोध किया गया। 12 घंटा कार्यादेश को रद्द करने व 50 वर्ष से ऊपर के कर्मचारियों के जबरन सेवानिवृत्ति...

कर्मचारियों के जबरन सेवानिवृत्ति का किया विरोध
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 28 Feb 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पेज 4

कर्मचारियों के जबरन सेवानिवृत्ति का किया विरोध

डाक कर्मचारियों ने बैठक में की आवाज बुलंद

बिहारशरीफ। निज प्रतिनिधि

रविवार को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (तृतीय वर्ग) की आम सभा प्रधान डाकघर में हुई। आम सभा में श्रम कानूनों में संशोधन समेत मजदूर विरोधी बिल का विरोध किया गया। 12 घंटा कार्यादेश को रद्द करने व 50 वर्ष से ऊपर के कर्मचारियों के जबरन सेवानिवृत्ति का भी विरोध किया गया।

डाक रेल, बैंक ,बीमा, रक्षा ,कोयला, इस्पात आदि का सार्वजनिक कंपनियों के का निजी का विरोध किया गया। सभी विभागों में खाली पदों को भरने का मुद्दा उठाया गया। सभा की अध्यक्षता नालंदा प्रमंडल के सचिव मिथिलेश कुमार, अध्यक्ष अमिताभ कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, प्रेम कुमार, सत्य प्रकाश, पुरुषोत्तम कुमार, शैलेंद्र कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार, शीला देवी ,कंचन कुमारी, इंदु कुमारी सहित यूनियन के सभी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें