
शिवनंदन नगर को हटाने को लेकर समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन
भाकपा कार्यकर्ताओं ने शिवनंदन नगर को हटाने के विरोध में समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुनर्वास पहले होना चाहिए। भाकपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार दलित और महादलित परिवारों को उजाड़ने की साजिश कर रही है। प्रशासन ने 26 नवंबर तक स्थल खाली करने का नोटिस जारी किया है, जिससे मामला गरमा गया है।
शिवनंदन नगर को हटाने को लेकर समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन भाकपा ने किया विरोध की नारेबाजी कहा-पहले पुनर्वास हो, फिर हटाने की कार्रवाई फोटो : भाकपा रहुई : समाहरणालय पर सोमवार को प्रदर्शन करते भाकपा कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रहुई प्रखंड के शिवनंदन नगर को हटाने के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताटों ने सोमवार को समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां लोग काफी लंबे समय से रह रहे हैं। पहले उनका पुनर्वास किया जाय, फिर हटाने की कार्रवाई होनी चाहिए। भाकपा नेता शिवकुमार यादव ने कहा कि रहुई प्रखंड के अंचलाधिकारी की मिलीभगत से दलित और महादलित परिवारों को उजाड़ने की साजिश की जा रही है।
सरकार ने भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसी को भूमि उपलब्ध नहीं करायी गयी। जमीन दिए बिना ही बस्ती हटाने की कार्रवाई पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नई सरकार बने अभी महज एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन इसी बीच प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने सरकार पर गरीबों के खिलाफ कदम उठाने के आरोप लगाए। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने इन परिवारों को 26 नवंबर तक स्थल खाली करने का नोटिस जारी किया है, जिसके बाद मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया है। हालिया आदेश के बाद उन्हें अतिक्रमणकारी घोषित कर हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसी के विरोध में सोमवार को समाहरणालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य सड़क मार्ग को भी जाम किया। इस प्रदर्शन में मनोज रविदास, सुरेश पासवान व अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




