मॉल सहित सरकारी बस स्टैंड का निर्माण करने का प्रस्ताव : विधायक

Dec 10, 2025 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक में शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। इनमें सरकारी बस स्टैंड का निर्माण मॉल की तरह, शहर में वेंडिंग जोन और सुलभ शौचालय बनाने का सुझाव शामिल है। उनका उद्देश्य बिहारशरीफ को सुरक्षित और विकसित बनाना है।

मॉल सहित सरकारी बस स्टैंड का निर्माण करने का प्रस्ताव : विधायक

मॉल सहित सरकारी बस स्टैंड का निर्माण करने का प्रस्ताव: विधायक डॉ. सुनील ने कलेक्ट्रेट में डीएम, एसडीओ और नगर आयुक्त के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा टाउन हॉल में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा और शहर में वेंडिंग जोन बनाने का दिया प्रस्ताव थानों में सुलभ शौचालय बनाने के साथ ही जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग फोटो: सुनील मीटिंग: कलेक्ट्रेट में गुरुवार को शहर के विकास कार्यों को लेकर डीएम, एसडीओ व नगर आयुक्त के साथ बैठक करते विधायक डॉ. सुनील कुमार। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर गुरुवार को स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने डीएम कुंदन कुमार, एसडीओ नितिन काजले वैभव और नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा के समक्ष शहर की ट्रैफिक, सफाई और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि सरकारी बस स्टैंड का नवनिर्माण मॉल की तर्ज पर किया जाए। जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलें। पंचाने नदी से गाद हटाकर वहां रिवर फ्रंट विकसित करने और शहर के तालाबों का सौंदर्यीकरण करने का सुझाव भी दिया। टाउन हॉल (कर्पूरी भवन) प्रांगण में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी। ओवरब्रिज और पावर सब-स्टेशन पर जोर: डॉक्टर सुनील ने भरावपर ओवरब्रिज को अविलंब चालू करने की मांग प्रमुखता से उठाई ताकि शहर को जाम से मुक्ति मिल सके। इसके अलावा बिजली समस्या के समाधान के लिए पावर सब-स्टेशन का निर्माण जल्द कराने और नगर निगम क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की बात कही। दुकानदारों के लिए बने वेंडिंग जोन: बैठक में फुटपाथी दुकानदारों के लिए जगह-जगह वेंडिंग जोन बनाने और आम लोगों के लिए सुलभ शौचालय के निर्माण पर चर्चा हुई। विधायक ने सभी पुलिस स्टेशनों में भी सुलभ शौचालय बनाने और कटरापर पुरानी अस्पताल स्थित पुलिस चौकी को आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य बिहारशरीफ को एक सुरक्षित, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;