
वंचित समुदाय की योजनाओं को दें प्राथमिकता
बिहार के पंचायत विकास में वंचित समुदाय की योजनाओं को प्राथमिकता देने का प्रशिक्षण दिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों को योजना चयन में प्रभावित आबादी का ख्याल रखने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में संसाधनों का आकलन, वंचित समुदायों की पहचान और ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर योजनाओं को अपलोड करने की प्रक्रिया सिखाई गई।
वंचित समुदाय की योजनाओं को दें प्राथमिकता योजनाओं के चयन में आबादी का रखें ख्याल पंचायत प्रतिनिधियों व कर्मचारियों को योजना चयन करने का मिला प्रशिक्षण फोटो: पंचायत प्रशिक्षण: जिला पंचायत संसाधन केंद्र में बुधवार को प्रशिक्षण शिविर में शामल पंचायत प्रतिनिधि व कर्मी। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। पंचायत विकास की योजनाओं की चयन में समग्र विकास को प्राथमिकता देना होगा। बहुल आबादी को प्रभावित करने वाली योजनाओं पर काम होने से ही पंचायत सरकार का उद्देश्य सफल होगा। वंचित समुदाय की योजनाओं को प्राथमिकता दें। किसी भी तरह की योजनाओं के चयन में प्रभावित आबादी का हमेशा ख्याल रखें। जिला पंचायत संसाधन केंद्र में बुधवार को प्रशिक्षण शिविर में नोडल पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि निष्पक्ष भाव से योजनाओं का चयन किया जाना चाहिए।
पहले तो लोगों की प्राथमिकताओं को समझें, उसके बाद इससे प्रभावित होने वाली आबादी का आकलन करें। इसके आधार पर ही योजनाओं का चयन कर उसपर काम करें। इस प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों को उपलब्ध संसाधनों का आकलन, वंचित समुदायों की पहचान और उसकी प्राथमिकता की योजनाओं का चयन करने सलाह दी गयी। प्रशिक्षण में पोर्टल का प्रयोग कर ग्राम सभा की कार्यवाही को अपलोड करने की तकनीकी जानकारी भी दी गयी। चयनित ग्राम पंचायत विकास योजना को ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया बतायी गयी। इसमें मुखिया, पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक व डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने भाग लिया। योजनाएं ही विकास की गारंटी : डीपीआरओ मनोहर कुमार साहू ने कहा कि ये योजनाएं ही किसी भी पंचायत के विकास की रोडमैप होती है। योजनाएं विकास की गारंटी हैं। इसमें लोगों को समग्र समावेशी व सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजनाओं की महत्ता के बारे में बताया गया। प्रशिक्षक प्रकाश कुमार ने वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन करने और योजना बनाने की प्रक्रिया के बारे जानकारी दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




