Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsPreparation for Chhath Puja Improved Arrangements for Devotees at Sun Lake Nalanda
छठ से पहले बड़गांव सूर्य तालाब की होगी उड़ाही

छठ से पहले बड़गांव सूर्य तालाब की होगी उड़ाही

संक्षेप: नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजन कुमार ने बड़गांव के सूर्य तालाब में छठ महापर्व के लिए तैयारियों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तालाब की उड़ाही, पानी की...

Sat, 18 Oct 2025 10:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने लिया जायजा श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी बेहतर व्यवस्था फोटो : नालंदा01-बड़गांव का सूर्य तालाब। नालंदा, निज संवाददाता। महापर्व छठ के मौके पर बड़गांव के ऐतिहासिक सूर्य तालाब में अर्घ्य देने के लिए हजारों श्रद्धालु आते हैं। समय नजदीक आया तो युद्धस्तर पर तैयारी का दावा किया जा रहा है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजन कुमार ने तैयारियों की जानकारी लेने के बाद कहा कि सूर्य तालाब की उड़ाही कर गाद निकाला जाएगा। पानी को साफ करने के लिए चूना और ब्लीचिंग पावडर डाला जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण पानी हरा हो गया है। नहाय-खाय से पहले पानी निकालकर उड़ाही की जाएगी। सफाई के बाद पानी डाला जाएगा। खरना में इस जल का उपयोग होता है। इस वजह से शुद्धता पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। तालाब के चारों ओर बैरिकेडिंग की जा रही है। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनाये जाएंगे। श्रद्धालुओं के साथ दो जर्मर हैंगर के अलावा कई पंडाल लगाये जा रहे हैं। मेला क्षेत्र में निर्बाध पेयजल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा और अपराधियों पर नजर रखने के लिए घाट एवं मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पर्व 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा।