Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsPostmaster Reviews Plans for Enhanced Postal Services in Ekangarsarai
डाक विभाग की योजनाओं का लोगों को मिले लाभ

डाक विभाग की योजनाओं का लोगों को मिले लाभ

संक्षेप:

डाक अधीक्षक ने डाक कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक डाक विभाग की योजनाओं का लोगों को मिले लाभ डाक विभाग की योजनाओं का लोगों को मिले लाभ

Jan 22, 2026 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

डाक अधीक्षक ने डाक कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक एकंगरसराय, निज संवाददाता। नालंदा मंडल के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने गुरुवार को स्थानीय उप डाकघर में पोस्ट मास्टरों व डाककर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं की समीक्षा की गयी। साथ ही भविष्य की कार्ययोजना को और प्रभावशाली बनाने पर चर्चा की गयी। डाक अधीक्षक ने कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ आमलोगों को मिले, इसका ध्यान रखना है। बैठक में डाक सेवाओं के माध्यम से हो रहे व्यवसायिक विकास, वित्तिय समावेश, पार्सल सेवाओं के विस्तार व डिजिटल पहलों की प्रगति पर चर्चा की गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नये व्यवसायिक अवसरों की पहचान, राजस्व वृद्धि की सम्भावनाओं और ग्राहकों को बेहतर, त्वरित व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया। डाक अधीक्षक ने नवाचार, तकनीकी सुदृढ़ीकरण व कर्मचारी सहभागिता को सफलता की कुंजी बताते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को डाक महाध्यक्ष एमयू अब्दाली के नेतृत्व में डाक चौपाल का आयोजन किया जायेगा। बैठक में हिलसा अनुमंडल के डाक निरीक्षक इंद्रेश विक्रांत, डाक ओवरसियर कौशल किशोर सिंह, पोस्टमास्टर सुनिल कुमार, सहायक प्रकाश चन्द्र, अरुण कुमार विद्यार्थी, मुकेश कुमार सिन्हा, सुरेन्द्र प्रसाद, आशीष कुमार सिन्हा, उपेन्द्र पाण्डेय, अरुण कुमार, अर्चना सिन्हा, रविशंकर कुमार, प्रवीण कुमार, दीपू साह, रंजीत कुमार, प्रेमशीला कुमारी, आकाश कुमार, आलोक कुमार, शशिभूषण सिन्हा, राजेश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अरविंद कुमार, ऋषिकेश कुमार, मनीष कुमार, रिंकू कुमारी, माया देवी, नीरू कुमारी, सुरेन्द्र कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।