Biharsharif News: चोरसुआ में डाक संवाद, ग्रामीणों तक सेवाएं पहुंचाने पर जोर
Biharsharif News: चोरसुआ पंचायत भवन में डाक विभाग द्वारा डाक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें 66 कर्मियों ने भाग लिया। मुख्य डाक महाध्यक्ष ने ग्रामीणों तक सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन पर डाकघरों को खोला जाएगा ताकि राखी और उपहारों की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहे।

Biharsharif News: चोरसुआ में डाक संवाद, ग्रामीणों तक सेवाएं पहुंचाने पर जोर 28 शाखा डाकघरों के 66 कर्मी हुए शामिल अंतिम व्यक्ति तक डाक सेवाओं का लाभ पहुंचाने का लिया संकल्प रक्षाबंधन पर रविवार को भी खुले रहेंगे डाकघर फोटे : पोस्ट ऑफिस : गिरियक के चोरसुआ में डाक संवाद कार्यक्रम में शामिल डाक अधीक्षक कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। चोरसुआ पंचायत भवन में डाक विभाग की ओर से डाक संवाद कार्यक्रम हुआ। बिहार सर्किल की मुख्य डाक महाध्यक्ष शशि शालिनी कुजूर ने शाखा डाकघरों के कामकाज की समीक्षा की और ग्रामीणों तक डाक विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने शाखा डाककर्मियों को ग्रामीणों को विभिन्न सेवाओं की जानकारी देने और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया। कार्यक्रम में 28 शाखा डाकघरों के करीब 66 कर्मी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन को लेकर नालंदा मंडल के डाकघर रविवार को भी खुले रहेंगे। राखी और उपहारों की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में पटना से राहुल कुमार, डाक निरीक्षक रामाशीष कुमार, इंद्रेश विक्रांत, विकास राय, रंजीत कुमार राजक व अन्य मौजूद थे। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)


