Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsPoonam Sinha s Debt Exceeds Wealth Over 1 45 Crore Liabilities Revealed
जितनी संपत्ति, उतना ही कर्ज: जन सुराज प्रत्याशी पूनम सिन्हा की देनदारी संपत्ति से ज्यादा

जितनी संपत्ति, उतना ही कर्ज: जन सुराज प्रत्याशी पूनम सिन्हा की देनदारी संपत्ति से ज्यादा

संक्षेप:

जितनी संपत्ति, उतना ही कर्ज: जन सुराज प्रत्याशी पूनम सिन्हा की देनदारी संपत्ति से ज्यादा जितनी संपत्ति, उतना ही कर्ज: जन सुराज प्रत्याशी पूनम सिन्हा की देनदारी संपत्ति से ज्यादा

Oct 14, 2025 09:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

जितनी संपत्ति, उतना ही कर्ज: जन सुराज प्रत्याशी पूनम सिन्हा की देनदारी संपत्ति से ज्यादा पति-पत्नी पर मिलाकर 1.45 करोड़ रुपये से अधिक का है कर्ज पूनम सिन्हा के नाम पर जमीन और अस्पताल में हिस्सेदारी है मुख्य संपत्ति चुनावी हलफनामे में 1.43 करोड़ की पारिवारिक संपत्ति का किया खुलासा बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। नालंदा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी की प्रत्याशी कुमारी पूनम सिन्हा भले ही करोड़पति उम्मीदवार हैं। लेकिन, उनके परिवार पर संपत्ति से ज़्यादा का कर्ज है। बेन से वर्तमान जिला परिषद सदस्य, 48 वर्षीय पूनम सिन्हा ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके और उनके पति के पास कुल मिलाकर 1.43 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन, देनदारी का आंकड़ा 1.45 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा है। मुख्य संपत्ति जमीन और अस्पताल में हिस्सेदारी: कुमारी पूनम सिन्हा के नाम पर कुल 1.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इसका सबसे बड़ा हिस्सा गैर-कृषि भूमि है। जिसका बाजार मूल्य करीब 83.79 लाख रुपये बताया गया है। इसके अलावा उनके पास 20.38 लाख रुपये की कृषि भूमि भी है। पूनम सिन्हा एक व्यवसायी हैं और उनकी एक न्यू नोबेल हॉस्पिटल में पार्टनरशिप है। जिसमें उनका निवेश 10.69 लाख रुपये का है। चल संपत्ति में उनके पास 3.16 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और एक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा गाड़ी भी शामिल है। पति सरकारी अधिकारी, 27 लाख की चल संपत्ति: उनके पति विनोद कुमार मुक्ता पशुपालन विभाग में सरकारी अधिकारी हैं। हलफनामे के अनुसार, उनके पास 27.74 लाख रुपये की चल संपत्ति है। जिसमें बैंक जमा, निवेश और एक निशान कार शामिल है। परिवार पर 1.45 करोड़ का कर्ज: यह चुनावी हलफनामा इसलिए रोचक है क्योंकि सिन्हा परिवार की देनदारियां उनकी कुल संपत्ति को पार कर जाती हैं। - कुमारी पूनम सिन्हा पर कर्ज: 67.53 लाख रुपये (वाहन और व्यावसायिक लोन) - पति पर कर्ज: 78.16 लाख रुपये (हाउसिंग लोन) कुल पारिवारिक कर्ज: 1.45 करोड़ रुपये आय के मामले में सिन्हा परिवार काफी आगे है। पूनम सिन्हा ने अपनी सालाना आय करीब 21.95 लाख रुपये बताई है। जबकि उनके पति की आय 16.95 लाख रुपये है। उन्होंने गया के नालंदा मंडल कॉलेज से बी.ए. (ऑनर्स) तक की शिक्षा प्राप्त की है और उन पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।