
जन सुराज से पूनम ने भरा पर्चा, कहा-अब नालंदा में होगा बदलाव
जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा ने नालंदा विधानसभा क्षेत्र में नामांकन पत्र भरा। उन्होंने क्षेत्र में बदलाव लाने का दावा किया और कहा कि उनकी लड़ाई बिहार की बेरोजगारी और बदहाली के खिलाफ है। जन...
जन सुराज से पूनम ने भरा पर्चा, कहा-अब नालंदा में होगा बदलाव बेन से जिला परिषद सदस्य हैं कुमारी पूनम सिन्हा जन सुराज ने जिले में तीन महिलाओं को बनाया उम्मीदवार फोटो : पूनम कुमारी : कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिए जातीं जन सुराज पार्टी की कुमारी पूनम सिन्हा। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जन सुराज पार्टी की प्रत्याशी और बेन से वर्तमान जिला परिषद सदस्य कुमारी पूनम सिन्हा ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वे समर्थकों के साथ बिहारशरीफ अनुमंडल कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए क्षेत्र में बदलाव करने की बात कही।
कहा कि उनकी लड़ाई बिहार की बदहाली और बेरोजगारी से है। उन्होंने कहा बिहार में जन सुराज पार्टी के नेतृत्व में नया बदलाव शुरू होगा। जिला परिषद सदस्य के रूप में मैंने हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को निपटाया है। मेरी लड़ाई व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि क्षेत्र की बदहाली, बेरोजगारी और शिक्षा की खराब व्यवस्था से है। यहां की जनता अब विकास के लिए वोट करेगी। जन सुराज ने नालंदा जिले में महिलाओं और जमीनी नेताओं पर बड़ा दांव खेला है। कुमारी पूनम सिन्हा समेत पार्टी ने तीन महिलाओं को मैदान में उतारा है। इस्लामपुर से जिला परिषद अध्यक्षा तनुजा कुमारी और अस्थावां से अधिवक्ता लता सिंह प्रत्याशी हैं। हरनौत से जिला परिषद सदस्य कमलेश पासवान और बिहारशरीफ से पूर्व मेयर दिनेश कुमार को टिकट मिल चुका है। कुमारी पूनम सिन्हा के नामांकन से नालंदा विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




