बाइक पर लदी 50 लीटर चुलौआ शराब बरामद
Apr 08, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
वेना थाना क्षेत्र के पैठना-मलबिगहा गांव में पुलिस ने बाइक पर लदी 50 लीटर चुलौआ शराब बरामद की। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जबकि उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

रहुई, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के पैठना-मलबिगहा गांव के खंधे से पुलिस ने बाइक पर लदी 50 लीटर चुलौआ शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर खंधे की घेराबंदी कर बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार भाग गया। बाइक के आधार पर धंधेबाज की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


