ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस ने लौटाये 13 मोबाइल

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

फोटो : ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस ने लौटाये 13 मोबाइल ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस ने लौटाये 13 मोबाइल

ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस ने लौटाये 13 मोबाइल

फोटो : हिलसा02-हिलसा थाना परिषर में ऑपरेशन मुस्कान के तहत शुक्रवार को मोबाइल लौटातीं एसडीपीओ शैलजा व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने शुक्रवार को 13 लोगों को उनके खोये हुए मोबाइल लौटा दिये। थाना परिसर में एसडीपीओ शैलजा एवं थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने चोरी व गुम हुए 13 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। एसडीपीओ ने कहा कि इस अभियान के तहत पहले भी दर्जनों मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। मोबाइल मिलने पर लाभुकों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।