ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा के राजगीर में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, खंगाले गए बाहरी किरायेदार

नालंदा के राजगीर में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, खंगाले गए बाहरी किरायेदार

नालंदा पर्यटक शहर राजगीर में बाहर से आकर रहने वाले लोगों की सूचना को खंगालने के लिए राजगीर पुलिस ने शनिवार की रात सर्च अभियान चलाया। इसमें पुलिस ने शहर के तुलसी गली, बंगाली पाड़ा, धुर्वा मोड़, उपाध्याय...

नालंदा के राजगीर में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, खंगाले गए बाहरी किरायेदार
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 17 Dec 2017 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा पर्यटक शहर राजगीर में बाहर से आकर रहने वाले लोगों की सूचना को खंगालने के लिए राजगीर पुलिस ने शनिवार की रात सर्च अभियान चलाया। इसमें पुलिस ने शहर के तुलसी गली, बंगाली पाड़ा, धुर्वा मोड़, उपाध्याय टोला, बस स्टैंड सहित अन्य मोहल्ले के घरों में सर्च अभियान चलाया। थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि इस अभियान के दौरान ही तुलसी गली के अरविन्द साव को गिरफ्तार किया गया। अरविन्द साव हत्या के केस में फरार चल रहा था। वहीं रात को ही सर्च अभियान के दौरान तुलसी गली में शराब के नशे की हालत में श्रवण यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा विभिन्न मोहल्लों से कुछ संदिग्ध व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शहर के मकान मालिक अपने घरों में किरायेदार रखते समय पूरी जानकारी लें। वहीं बाहरी किरायेदार के बारे में पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि बाहर के लोग राजगीर में आकर किराये पर रहते हैं और जानकारी के अभाव में वे घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं। ऐसे मकान मालिक जो गलत लोगों को रखते हैं तो उन पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। रेंटर को पूरी तरह जांच लें और उससे पहचान व अन्य जानकारी लेकर ही मकान दें। यह सर्च अभियान में 200 से अधिक पुलिस के जवानों की विशेष टीम द्वारा किया गया। थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि यह सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें