Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsPolice Conducts Vehicle Checking Campaign Collects 2 35 Lakhs in Fines Arrests Bootlegger with 60 Liters of Illicit Liquor
वाहन जांच में पुलिस ने वसूला 2.35 लाख का जुर्माना

वाहन जांच में पुलिस ने वसूला 2.35 लाख का जुर्माना

संक्षेप: वाहन जांच में पुलिस ने वसूला 2.35 लाख का जुर्माना वाहन जांच में पुलिस ने वसूला 2.35 लाख का जुर्माना

Sun, 27 July 2025 10:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

वाहन जांच में पुलिस ने वसूला 2.35 लाख का जुर्माना 60 लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार एसपी ने कहा, आगे भी जारी रहेगा वाहन जांच अभियान फोटो 27 शेखपुरा 02 - शहर के तीन मुहानी मोड़ पर वाहनों की जांच करती पुलिस। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी बलिराम कुमार चौधरी के आदेश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एकमुश्त दो लाख 35 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। ओवरलोडिंग, बगैर हेलमेट या ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों से जुर्माना वसूला गया। एसपी ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रात और दिन में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अभियान में किसी वाहन से कोई आपित्तजनक सामान की बरामदी नहीं हो पाई। लेकिन, परिवहन के नियमों का उल्लघंन पर वाहनों से 2.35 लाख का जुर्माना वसूला गया। सबसे अधिक शेखपुरा थाने की पुलिस द्वारा जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में 12 पियक्कड़ शामिल हैं तो दो कांड के फरारी हैं। वहीं, कुसुम्भा थाने की पुलिस ने एक निजी पंप हाउस में चुलाई शराब बनाये जाने के मामले का भी पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पंप हाउस पर छापेमारी कर 60 लीटर चुलाई शराब और दो गैस सिलेंडर सहित कई उपकरण बरामद किया है। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि धंधेबाज कमांडो बिंद को पकड़ा गया है। जबकि, राजो बिंद सहित तीन धंधेबाज भाग निकलने में सफल रहे।