खोये हुए मोबाइल लौटाकर एसपी ने 25 लोगों के चेहरे पर लायी मुस्कान
एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने खोये हुए मोबाइल लौटाकर 25 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लायी। गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित समारोह में ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों को उनके मोबाइल लौटाए गए। जनवरी 2025 से मई 2026 तक लगभग 250 मोबाइल लौटाये जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत 4.57 लाख रुपये है।

खोये हुए मोबाइल लौटाकर एसपी ने 25 लोगों के चेहरे पर लायी मुस्कान फोटो 11 शेखपुरा 01 - एसपी कार्यालय में गुरुवार को महिला को मोबाइल लौटाते एसपी बलिराम कुमार चौधरी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। खोया हुआ मोबाइल लौटाकर एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने 25 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है। एसपी कार्यालय में आयोजित समारोह में जिले के 25 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस किया गया। आपरेशन मुस्कान के तहत इन लोगों को मोबाइल दिलाया गया है। एसपी ने बताया कि जनवरी 2025 में ऑपेरशन मुस्कान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान की शुरुआत से लेकर मई 2026 तक लागभ 250 मोबाइलों को वापस लौटाया गया है।
एसपी ने बताया कि गुरुवार को लगाये गये 25 मोबाइलों की अनुमानित कीमत चार लाख 57 हजार रुपया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


