Biharsharif News: थरथरी थाना से फरार हुआ भैंस चोरी का आरोपित

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: प्रादेशिक : थरथरी थाना से फरार हुआ भैंस चोरी का आरोपित थरथरी थाना से फरार हुआ भैंस चोरी का आरोपित

Biharsharif News: थरथरी थाना से फरार हुआ भैंस चोरी का आरोपित

Biharsharif News: थरथरी थाना से फरार हुआ भैंस चोरी का आरोपित खाना खिलाने के लिए निकाला गया था हाजत से बाहर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाने से हुआ फरार चंडी व थरथरी थाना की पुलिस ने एक घंटे बाद दबोचा

पुलिस की लापरवाही

थरथरी, निज संवाददाता। थाना से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर शुक्रवार को भैंस चोरी का आरोपित फरार हो गया। उसे खाना खिलाने के लिए हाजत से बाहर निकाला गया था। उसी दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। उसके फरार होते हुए हड़कम्प मच गया।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

एक घंटा बाद ही चंडी व थरथरी थाना की पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उसपर अलग से एफआईआर की गयी है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों की भी जांच की जा रही है। नाराणपुर-कछियावां गांव में कुछ महीने पहले भैंस चोरी हुई थी।

अद्यतन जानकारी

इस मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त चंडी थाना क्षेत्र के ओली बिगहा गांव निवासी संटू उर्फ नाटा को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। उसे खाना खिलाने के लिए हाजत से बाहर निकाला गया। इसी दौरान वह फरार हो गया। उसके फरार होते ही पुलिस छापेमारी में जुट गयी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने करीब एक घंटे बाद उसे द्वारिका बिगहा और टेका बिगहा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का बयान

पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आयी है। चंडी अंचल के पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार सिंह ने बताया कि खाना खिलाने के दौरान अभियुक्त फरार हुआ था। एक घंटे के अंदर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के खिलाफ फरार होने का अलग से मामला दर्ज किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों के संबंध में वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। (थरथरी से रौशन कुमार)

सामान्य प्रश्न

क्यों आरोपी फरार हुआ?
आरोपी को खाना खिलाने के लिए हाजत से बाहर निकाला गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।