Biharsharif News: नोटिस तामिला कराने गयी पुलिस टीम पर हमला, 3 जख्मी

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की घटना नोटिस तामिला कराने गयी पुलिस टीम पर हमला, 3 जख्मी नोटिस तामिला कराने गयी पुलिस टीम पर हमला, 3 जख्मी

Biharsharif News: नोटिस तामिला कराने गयी पुलिस टीम पर हमला, 3 जख्मी

Biharsharif News: नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की घटना ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोप हमला करने के आरोप में एफआईआर, एक गिरफ्तार नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में रविवार की शाम नोटिस का तामिला कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

गांव में पुलिस पर हमला

मारपीट में एक अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। इधर, ग्रामीणों ने भी पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हमला करने के आरोप में सात नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला और जांच

प्राथमिकी के अनुसार महमदपुर गांव का संजय कुमार, गया जिला के गुरुआ थाना में टावर से बैट्री चुराने के मामले में आरोपित है। मामले की जांच के लिए गया पुलिस के एसआई मनोज कुमार नगरनौसा थाना पहुंचे थे। आरोपित से नोटिस तामिला कराना था। पुलिस टीम उसके घर पहुंची तो वह नहीं मिला। परिजनों ने मोबाइल नंबर दिया। फोन पर उसने एक घंटे के भीतर थाना पहुंचकर नोटिस लेने का वादा किया। संध्या गश्ती के दौरान उसे फोन कर पुलिस अधिकारी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

पुलिस पर ग्रामीणों का आरोप

इसके बाद पुलिस टीम उसके घर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। लाठी-डंडा लेकर किया हमला : आरोपित व उसके परिजनों ने गाली देते हुए लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में पुलिस अधिकारी राजेश कुमार यादव, सिपाही नीरज पासवान व रुखसार खातून जख्मी हो गयी। पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा। बाद में थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस पर मारपीट का आरोप निराधार है। जख्मी अधिकारी के बयान पर संजय कुमार, सावन राज उर्फ फंटूश, यांशु कुमार उर्फ लोला उर्फ जितेन्द्र कुमार, मिक्की कुमारी उर्फ मनीष कुमार, सबुजा देवी, गुड्डी देवी, संजय कुमार का भांजा व अन्य अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने आदि के मामले में एफआईआर की गयी है। फंटूश को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महामदपुर गांव में किस प्रकार की घटना हुई?
महामदपुर गांव में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBiharsharif News: नोटिस तामिला कराने गयी पुलिस टीम पर हमला, 3 जख्मी