रहुई में लोडेड कट्टा के साथ एक धराया

Mar 02, 2026 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

रहुई, निज संवाददाता। रहुई में लोडेड कट्टा के साथ एक धराया रहुई में लोडेड कट्टा के साथ एक धराया रहुई में लोडेड कट्टा के साथ एक धराया

रहुई में लोडेड कट्टा के साथ एक धराया

रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रहुई बाजार से पुलिस ने लोडेड कट्टा के साथ बाइक सवार युवक को दबोच लिया है। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि गैबी गांव निवासी रिशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। रविवार की रात पुलिस ने लाइट बंद कर जा रहे बाइक सवार को रोका। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी में हथियार मिला। मौके पर इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज, थानाध्यक्ष ललित विजय, एसआई सुन्नी कुमार, सौरव कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।