Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsPolice Arrest Notorious Criminal Sonu Kumar in Shiekhpura Under Arms Act
शेखोपुरसराय पुलिस ने कुख्यात अपराधी को दबोचा

शेखोपुरसराय पुलिस ने कुख्यात अपराधी को दबोचा

संक्षेप:

शेखपुरा के अंबारी गांव में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया। वह नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है। सोनू अपनी प्रेमिका से मिलने आया था और उसे कुछ समय पहले...

Fri, 29 Aug 2025 07:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के लालबिगहा गांव निवासी कुंदन यादव के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। सोनू नवादा का कुख्यात अपराधी माना जाता है। कुछ दिनों पूर्व काशीचक थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में वह शामिल था और तब से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनू अपनी प्रेमिका से मिलने अंबारी गांव आया हुआ था। इसी दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके पास से एक बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी को काशीचक थाना पुलिस को सुपूर्द कर दिया है। उसे पर आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।