पुलिस का सख्त एक्शन, अवैध पार्किंग पर पांच बाइक जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

पुलिस ने मलमास मेले में अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की। पहले दिन पांच बाइकों को जब्त किया गया और 18 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। मेला क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात हैं और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

पुलिस का सख्त एक्शन, अवैध पार्किंग पर पांच बाइक जब्त

पुलिस का सख्त एक्शन, अवैध पार्किंग पर पांच बाइक जब्त 18 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ मेला क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी, पुलिस सतर्क राजगीर, निज संवाददाता । मलमास मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मेला क्षेत्र में जहां-तहां बाइक खड़ी कर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रथम दिन पुलिस प्रशासन ने 10 बाइकों को जेसीबी मशीन के माध्यम से उठाकर मेला थाना पहुंचाया। बाद में जुर्माना वसूल कर बाइक मालिकों को सौंपा गया। मेला थाना प्रभारी जितेंद्र राम ने बताया कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।

उन्होंने कहा कि कई लोग अपनी बाइक जहां-तहां खड़ी कर देते हैं, जिससे सड़कें संकरी हो रही हैं और जाम लगने की आशंका बढ़ रही है। पुलिस ने मेला क्षेत्र में घूम रहे 18 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। सभी से देर रात तक पूछताछ की गई। सत्यापन और जांच के बाद सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। मेला क्षेत्र में सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।