पेंशन के लिए 31 मई तक कराना होगा जीवन प्रमाणीकरण
यदि आप सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन लाभार्थी हैं और अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, तो करा लें। जिले के 4.22 लाख लाभुकों में से 72.51 फीसदी ने प्रमाणीकरण कराया है। 31 मई तक प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले लाभुकों का पेंशन बंद कर दिया जाएगा।

प्रमाणीकरण नहीं कराने पर बंद हो जायेगा पेंशन अब तक 72.51 फीसदी ने कराया, सीएससी में फ्री सेवा बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। अगर आप समाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन के लाभार्थी है और अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है तो करा लें। जिले के 4.22 लाख लाभुकों में से 72.51 फीसदी यानि 3.06 लाख लाभुकों ने जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है। ऐसे लाभुक जिसने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है नजदीक के सीएससी(कॉमन सर्विस सेटर) व प्रखंड कार्यालय पहुंचकर करा सकते है। यहां फ्री सेवा है। 31 मई तक प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले लाभुकों का पेंशन बंद कर दिया जाएगा।
प्रमाणीकरण की प्रक्रिया
एसडीसी सह समाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक प्रार्ची रिया ने बताया कि विभाग के आदेश पर शिविर लगाकर प्रमाणीकरण किया जा रहा है। दो दिनों में 800 लोगों ने प्रमाणीकरण कराया है। सभी प्रखंड कार्यालय को आदेश जारी किया गया है। प्रमाणीकरण के काम को प्रमुखता दिये जाने को कहा गया है। प्रमाणीकरण के क्रम में बायोमेट्रिक व आधार नंबर अटैच कराना होगा। आंकड़े के अनुसार 1.16 लाख ने बायोमेट्रिक्स व 3486 ने आधार अटैच नहीं कराया है। प्रखंड और लाभुकों की संख्या बिहारशरीफ 54623, नूरसराय 29516, इस्लामपुर 34369, हिलसा 35228, हरनौत 28742, अस्थावां 26506, रहुई 26118, सिलाव 20360, राजगीर 16571, एकंगरसराय 27112, चंडी 21537, गिरियक 13282, बेन 12951, सरमेरा 13912, नगरनौसा 14797, थरथरी 10940, परवलपुर 9861, करायपरसुराय 11609, बिंद 10766, कतरीसराय 6640 (बिहारशरीफ से रमेश कुमार)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


