Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsPawapuri Festival Celebrates Mahavir s 2551st Nirvana with Music and Culture
दीक्षा टूर और अवशेष जैन के सुरों से सजेगी पावापुरी महोत्सव की शाम

दीक्षा टूर और अवशेष जैन के सुरों से सजेगी पावापुरी महोत्सव की शाम

संक्षेप: पावापुरी महोत्सव भगवान महावीर के 2551वें निर्वाण दिवस पर आज से शुरू हो रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका दीक्षा टूर और अवशेष जैन का संगीत होगा। स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा।...

Sat, 18 Oct 2025 10:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

दीक्षा टूर और अवशेष जैन के सुरों से सजेगी पावापुरी महोत्सव की शाम भगवान महावीर के 2551वें निर्वाण दिवस पर हो रहा भव्य कार्यक्रम दो दिवसीय आयोजन आज से, स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मंच फोटो: पावापुरी पंडाल: पावापुरी में महोत्सव के लिए बनाया जा रहा भव्य पंडाल। पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर की निर्वाण भूमि पावापुरी एक बार फिर संगीत, संस्कृति और आस्था के महासंगम के लिए तैयार है। दो दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक पावापुरी महोत्सव का आगाज आज से हो रहा है। जिसकी शाम प्रसिद्ध गायिका दीक्षा टूर और अवशेष जैन के सुरीले सुरों से सजेगी। भगवान महावीर के 2551वें निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में हो रहे इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और संगीत प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा संगम: एनडीसी साकेत कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू हो जाएंगे। इस बार महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी अपनी कला का प्रदर्शन करने का मंच दिया जाएगा। सोमवार को होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार अपनी गायन, नृत्य और लोक कला की प्रस्तुति देंगे। सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम: महोत्सव में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने बताया कि भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की गई है। ताकि, श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। डीसीएलआर राजीव रंजन ने कहा कि महोत्सव केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि भगवान महावीर के संदेशों और नालंदा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रभावशाली माध्यम भी है।