कबड्डी प्रतियोगिता फाइनल में बक्सर को हराकर पटना ने जीता खिताब
बिहारशरीफ के के.के. विश्वविद्यालय में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पटना ने बक्सर को हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता। बालिका वर्ग में पटना ने 48-12 और बालक वर्ग में 47-33 से जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल के छह जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया।

कबड्डी प्रतियोगिता फाइनल में बक्सर को हराकर पटना ने जीता खिताब के.के. विश्वविद्यालय में 23वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन प्रतियोगिता में पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, नालंदा और भोजपुर के खिलाड़ी हुए शामिल फोटो: केके कबड्डी: बिहारशरीफ स्थित के.के. विश्वविद्यालय में आयोजित प्रमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता बनी पटना की टीम ट्रॉफी के साथ। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। बेरौटी स्थित के.के. विश्वविद्यालय के मैदान पर आयोजित 23वीं बिहार राज्य पटना प्रमंडल स्तरीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में पटना की टीम ने अपनी बादशाहत साबित की। शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना ने बालक और बालिका, दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में बक्सर को हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।
इसमें पटना प्रमंडल के छह जिलों पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, नालंदा और भोजपुर की चुनिंदा टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में पटना ने बक्सर को दी मात: बालिका वर्ग में पटना की टीम ने बक्सर को 48-12 के बड़े अंतर से रौंदकर खिताब जीता। वहीं, बालक वर्ग के फाइनल मैच में भी पटना के खिलाड़ियों ने बक्सर की टीम को 47-33 के स्कोर से पराजित कर जीत दर्ज की। इस तरह दोनों वर्गों में पटना विजेता और बक्सर उपविजेता रहा। युवाओं को मंच देना उद्देश्य: ई. रवि चौधरी के.के. विश्वविद्यालय के चेयरमैन ई. रवि चौधरी ने कहा कि कबड्डी हमारी सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। इस तरह के आयोजनों से न केवल क्षेत्रीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच मिलता है। बल्कि, युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और सच्ची खेल भावना भी विकसित होती है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रो चांसलर रिची रवि, बिहार कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, वाइस चांसलर वी नारायणा, निदेशक कुमार सरोज सिंह, रजिस्ट्रार सुमन कुमार वर्मा, गोपाल शरण, प्राचार्या साजिना जयशंकर, राणा रंजीत सिंह, जयशंकर चौधरी, यशपाल सिंह, रेफरी सुभाष कुमार, अभिमन्यु प्रताप, पुष्कर शर्मा, ऋषभ राणा, नीतीश पाठक, दीपक कुमार समेत सैकड़ों खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



