शहर के आनंद पथ को दिया जायेगा मैरीन ड्राइव का लुक
पटना के आनंद पथ का विकास मैरीन ड्राइव की तर्ज पर किया जाएगा। गुमटी बनाकर फूड जोन बनाया जाएगा ताकि लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकें। नगर निगम ने शहर की सड़कों की सफाई को तीन शिफ्ट में करने की योजना बनाई है। यह पहल 2026 में लागू होगी, जिससे शहर को नया लुक मिलेगा।

हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : शहर के आनंद पथ को दिया जायेगा मैरीन ड्राइव का लुक स्वाद का आनंद मिलेगा आनंद पथ पर, गुमटी बनाकर बनाया जायेगा फूड जोन दो नहीं अब तीन शिफ्ट में होगी शहर की सड़कों की साफ-सफाई फोटो: आनंद पथ : आनंद पथ। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि रमेश कुमार। पटना के मैरीन ड्राइव की तर्ज पर शहर के आनंद पथ का विकास किया जाएगा। गुमटी बनाकर इस मार्ग के दोनों किनारों पर फूड जोन बनाया जायेगा। यह पहल नगर निगम द्वारा की जानी है। इन स्थलों पर गुमटी का निर्माण कराकर फूड जोन बनाया जायेगा। फूड जोन बनाये जाने का उद्देश्य यह है कि सैर के दौरान शहरवासी यहां स्वादिष्ट व्यंजन का लाभ उठा सकें।
नगर निगम की सोच है कि 2026 में बिहारशरीफ नये लुक में बेहतर दिखे। बुनियादी सेवाओं में इजाफा हो। इसी प्रकार, बुनियादी सेवाओं को बेहतर करने के लिए अब शहर की सड़कों की सफाई दो की जगह तीन शिफ्टों में की जायेगी। दिन और रात की सफाई के साथ ही तीसरा शिफ्ट दिन के दो बजे से लेकर रात के 10 तक का होगा। फिलहाल तीसरे शिफ्ट में मुख्य सड़कों की सफाई करायी जायेगी। सफलता के बाद इसका विस्तार होगा। नियम और कानून के अनुसार नई पहल को जनवरी 2026 में धरातल पर उतारने की सोच नगर निगम की है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। वेडिंग जोन में फुटपाथियों को जगह आवंटित: चालू साल में बिहारशरीफ शहर के चौक-चौराहों को नया लुक दिये जाने की प्लानिंग नगर निगम द्वारा बनायी गयी है। इसके लिए शहर में वेडिंग जोन का निर्माण कराकर सभी फुटपाथियों को स्थल आवंटित किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अस्पताल चौक व देवीसराय चौक पर पार्किंग जोन बनाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सार्वजनिक स्थलों पर पेड एंड टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए शहर की गलियों में स्प्रिंकलर मशीन से पानी का छिड़काव कराया जाएगा। ताकि, शहरवासियों को प्रदूषण से बचाया जा सके। जल-जीवन हरियाली योजना के तहत शहर में अवस्थित तालाबों-पोखरों को चिह्नित करते हुए सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। शहर की गलियों का भी अंधेरा दूर करने के लिए बेहतर प्रकाश व्यवस्था की जायेगी। सभी मार्गों में स्ट्रीट लाइट स्थापित करने की योजना है कहते है अधिकारी: शहर को स्वच्छ व सुंदर लुक देने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन ने कई नई योजनाएं बनायी हैं। इसके लिए शहर के लोगों को साथ देना होगा। समय के अनुसार सोच बदलने से ही शहर बेहतर दिखेगा। दीपक कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त, नगर निगम, बिहारशरीफ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


