Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsPatients Face Long Wait Times for Physiotherapy at Sadar Hospital Due to New Registration Rules
सदर अस्पताल : फिजियोथेरेपी कराने के लिए मरीजों को दो घंटे करना पड़ता है इंतजार

सदर अस्पताल : फिजियोथेरेपी कराने के लिए मरीजों को दो घंटे करना पड़ता है इंतजार

संक्षेप:

सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेंटर में मरीजों को फिजियोथेरेपी कराने के लिए 2 से 3 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। नए रजिस्ट्रेशन नियम के कारण दिव्यांग मरीजों को लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे उन्हें...

Oct 14, 2025 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

सदर अस्पताल : फिजियोथेरेपी कराने के लिए मरीजों को दो घंटे करना पड़ता है इंतजार रोज काउंटर से रजिस्ट्रेशन कराने के नए नियम से दिव्यांग मरीज परेशान घंटों लाइन में खड़े रहने से मरीजों को होती है असहनीय दर्द फोटो सदर अस्पताल : सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेंटर में उपचार कराते मरीज। शेखपुरा/घाटकुसुम्भा, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेंटर में इन दिनों मरीजों को फिजियोथेरेपी कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हर दिन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए दो से तीन घंटे तक काउंटर के आगे लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। इससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नियम में बदलाव मरीजों के लिए मुसीबत बन गयी है। पहले किसी भी मरीज को 15 या 30 से अधिक दिनों तक फिजियोथेरेपी कराने के लिए काउंटर से सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता था। उसके बाद प्रत्येक दिन फिजियोथैरेपिस्ट ही रजिस्ट्रेशन और शुल्क लेकर मरीजों का इलाज करते थे। परंतु, अब प्रत्येक दिन लाइन में खड़े रहकर काउंटर से रजिस्ट्रेशन कराना होता है। उसके बाद फिजियोथेरेपी सेंटर में जाने पर वहां शुल्क जमा करना होता है। इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में मरीजों को दो से तीन घंटे का अतिरिक्त समय लग जाता है। फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉ मनमेंद्र कुमार बताते हैं कि नियम में बदलाव से मरीजों को परेशानी होती है। परंतु, विभाग का दिशा निर्देश का पालन करना भी जरूरी है।