Parinirvana Day celebrated in Pachasa पचासा में मना परिनिर्वाण दिवस, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsParinirvana Day celebrated in Pachasa

पचासा में मना परिनिर्वाण दिवस

बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रहुई प्रखंड के पचासा गांव में रविवार को बहुजन सेना के सदस्यों ने बहुजन नायक कांशीराम का 16वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। समारोह में सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार व महंत...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 9 Oct 2022 05:10 PM
share Share
Follow Us on
पचासा में मना परिनिर्वाण दिवस

बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रहुई प्रखंड के पचासा गांव में रविवार को बहुजन सेना के सदस्यों ने बहुजन नायक कांशीराम का 16वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। समारोह में सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार व महंत बलराम दास ने कहा कि कांशीराम एक राजनीतिज्ञ के साथ-साथ बहुत बड़े समाज सुधारक भी थे। उन्होंने शोषितो व वंचितों के हक और अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष किया। मौके पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर विचार संघर्ष मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान, बहुजन सेना के जिला सचिव महेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष नंदलाल रविदास व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें